{"_id":"5b79bd0542c792466e6ed8bd","slug":"31534704901-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में ई-रिक्शा चालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में ई-रिक्शा चालक लापता
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में ई-रिक्शा चालक लापता
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी निवासी एक ई-रिक्शा चालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर पीड़ित परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
तहरीर में फूलगढ़ी निवासी मुन्ने ने बताया कि उसका भाई नन्ने ई-रिक्शा चलाता है। 16 अगस्त को सुबह वह ई-रिक्शा लेकर नगर में आया था। शाम के समय वह मेरठ रोड स्थित एक चाय की दुकान से घर आने के लिए चला था। काफी देर तक भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका। पजिनों ने रविवार को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा, राहत की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करा रहे हैं, लापता की जल्द तलाश कर ली जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इसी तरह पिलखुवा में एक ई रिक्शा चालक कुछ माह पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। बाद में पता चला कि उसकी हत्या कर बदमाश उसके ई-रिक्शे के चार बैटरा और उसका मोबाइल लूटकर ले गए। उसका शव और रिक्शा भोजपुर थाना क्षत्र में पड़ा मिला था। पुलिस आज तक उक्त घटना का खुलासा नहीं कर सकी, जबकि इस तरह की वारदात करने वाला एक गैंग निवासी थाने में पकड़ा गया था। इस गैंग ने मेरठ मंडल में सैंकड़ों ई-रिक्शा लूटने और हत्याओं का इकबाल किया था।