{"_id":"5ac90aa24f1c1bd4618b61b6","slug":"31523124898-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए के निरीक्षण में एक शिक्षक मिला अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए के निरीक्षण में एक शिक्षक मिला अनुपस्थित
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए के निरीक्षण में एक शिक्षक अनुपस्थित
हापुड़। नया शैक्षिक सत्र शुरू होने पर शनिवार को बीएसए ने जिले के अनेक गांवों में स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिला। उसका सात दिन का वेतन काट दिया गया है। वहीं, शिक्षकों को स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने गांव अकड़ौली स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार अनुपस्थित मिला। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त शिक्षक सात दिन से बिना बताए अनुपस्थित है। बीएसए ने प्रदीप कुमार का सात दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अग्रिम आदेश तक वेतन पर रोक लगा दी।
इसके बाद बीएसए ने मुरादपुर, पटना के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में छात्र संख्या कम मिलने पर उन्होंने शिक्षकों को फटकार लगाई। शिक्षकों को छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।