फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सद्भावना 9.30 तो काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 7.30 घंटे की देरी से पहुंची

सद्भावना 9.30 तो काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 7.30 घंटे की देरी से पहुंची

Sun, 15 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सद्भावना 9.30 तो काशी विश्वनाथ  एक्सप्रेस 7.30 घंटे की देरी से पहुंची
सद्भावना 9.30 तो काशी विश्वनाथ 7.30 घंटे देरी से पहुंची
विज्ञापन

-आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को सद्भावना 9.30 तो काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 7.30 घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेन लेट होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
रेलवे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़े स्तर पर विभिन्न स्थानों पर रेलव लाइन मरम्मत कार्य चल रहा है। इन दिनों मुरादाबाद में भी लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इस कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

रक्सौल से चलकर आनंद विहार को जाने वाल सद्भावना एक्सप्रेस रविवार को 9.30 घंटे, वाराणसी से नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 7.30 घंटे, डिबरूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस 4.30 घंटे, मुरादाबाद से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली मेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 5 घंटे, इलाहाबाद से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 3 घंटे, छपरा से दिल्ली जाने वाली लोकनायक एक्सप्रेस 2 घंटे, दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 3 घंटे, बरेली से भुज को जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से पहुंची।
स्टेशन अधीक्षक एमआर मीना का कहना है कि रेलवे लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते ट्रेने पीेछे से ही घंटों की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed