फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शासन ने जारी की नगर पालिका की आरक्षण सूची

शासन ने जारी की नगर पालिका की आरक्षण सूची

Thu, 05 Oct 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
शासन ने जारी की नगर पालिका की आरक्षण सूची
निकाय चुनाव की तैयारी, वार्ड आरक्षण की सूची जारी
विज्ञापन


- नगर पालिका की लगाई आरक्षण सूची पर मोहर
- हापुड़ के 41 में से 20 वार्ड अनारक्षित, गढ़ में 25 में से 13, पिलखुवा में 25 में से 15 जबकि बाबूगढ़ में तीन वार्ड किए गए अनारक्षित घोषित

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। प्रशासन ने वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर नगर निकाय का चुनावी बिगुल की आवाज को तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को शासन ने जिले की तीन नगर पालिका व एक नगर पंचायत के वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी। हालांकि, अभी यह सूची अंतरिम नहीं है और इसपर आपत्तियां मांगी गई हैं, जिसके बाद ही फाइनल सूची जारी की जाएगी। लेकिन फिलहाल आरक्षण सूची जारी होने से उम्मीदवारों की धड़कने बढ़ गई है।
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले की तीनों नगर निकाय सीटों पर तैयारियां जोरों पर हैं। वार्डों में सभासद के चुनाव को लेकर भी भावी उम्मीदवार कतार में हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार को शासन की ओर से आरक्षण सूची जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आरक्षण सूची के तहत हापुड़ नगर पालिका में 41 वार्डों में से 20 वार्ड को अनारक्षित घोषित किया गया है। जबकि गढ़ में 25 वार्ड में से 13 वार्ड अनारक्षित किए गए हैं। वहीं, पिलखुवा में भी 25 वार्ड में 15 को अनारक्षित रखा गया है। जबकि बाबूगढ़ नगर पंचायत में कुल 10 वार्ड में से तीन वार्ड अनारक्षित हैं। आरक्षण सूची जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह के अंदर मांगी गयी आपत्ति --
आरक्षण सूची जारी होने की अधिसूचना प्रकाशित होने के सात दिन तक आपत्तियां मांगी गयी हैं। आपत्तियां पर सुनवाई दो दिन के अंदर हो जाएगी। आपत्तियों के बाद सूची को एक बार फिर शासन को भेजा जाएगा। जिसके बाद शासन द्वारा अंतरिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुनेश ने बताया कि आरक्षण सूची की अधिसूचना जारी होने के बाद सात दिन के अंदर लोग अपनी आपत्ति डीएम कार्यालय में जमा करा सकते हैं। जिन पर सुनवाई की जाएगी।

ये है वार्डों की स्थिति

नगर पालिका परिषद हापुड़ ----
वार्ड वार्ड का नाम आरक्षण का वर्ग
1-आदर्श नगर अनुसूचित जाति महिला
2-लज्जपुरी अनुसूचित जाति महिला
3-भीमनगर अनुसूचित जाति
4-सुभाषनगर/अंबेडकरनगर अनुसूचित जाति महिला
5-इंद्रगढ़ी-महताबगढ़ी अनुसूचित जाति महिला
6-आदर्शनगर/हर्ष विहार अनुसूचित जाति
7-सोंटावाली अनुसूचित जाति
8-शास्त्रीनगर अनुसूचित जाति
9-गणेशपुरा अनुसूचित जाति
10-नवीकरीम/कासमपुरा अनुसूचित जाति
11-कविनगर/पन्नापुरी अनुसूचित जाति
12-शिवगढ़ी अनुसूचित जाति
13-चंद्रलोक कालोनी महिला
14-प्रेमपुरा अनारक्षित
15-राजीव विहार महिला
16-कलक्टर गंज अनारक्षित
17-फूलगढ़ी/कोटला सादात पिछड़ा वर्ग महिला
18-चमरी महिला
19-नई आबादी/कोटला युसूफ पिछड़ा वर्ग
20-रामगढ़ी पिछड़ा वर्ग
21-गांधी विहार महिला
22-कोटला मेवतियान महिला
23-आर्यनगर/जवाहरगंज अनारक्षित
24-अलीनगर करीमपुरा पिछड़ा वर्ग
25-तगासराय/काजीवाड़ा अनारक्षित
26-संजय विहार/आवास विकास महिला
मेरठ रोड
27-किला कोना/चेनापुरी पिछड़ा वर्ग महिला
28-भंडा पट्टी अनारक्षित
29-गांधीगंज/कसेरठ बाजार अनारक्षित
30-गोपीपुरा,गंज नूरबाफान अनारक्षित
31-न्यू शिवपुरी/त्यागीनगर अनारक्षित
32-भगवती गंज अनारक्षित
33-निवाजीपुरा अनारक्षित
34-श्रीनगर अनारक्षित
35-पक्काबाग महिला
36-ब्रह्मनान पिछड़ा वर्ग
37-इंद्रलोक/कृष्णनगर अनारक्षित
38-आवास विकास कालोनी अनारक्षित
बुलंदशहर रोड
39-मजीदपुरा पिछड़ा वर्ग
40-त्रिलोकीपुरम/रफीकनगर पिछड़ा वर्ग
41-पीरबाउद्दीन/देहलीगेट पिछड़ा वर्ग महिला

नगर पालिका परिषद पिलखुवा -----
1- आर्यनगर अनुसूचित जाति महिला
2- शुक्लान अनुसूचित जाति महिला
3- रमपुरा अनुसूचित जाति
4- मंडी रमपुरा अनुसूचित जाति
5- न्यू आर्यनगर अनारक्षित
6- गढ़ कंखली महिला
7- चमारान भुमाली अनारक्षित
8- पुरा अनारक्षित
9- मंडी रेलवे रोड अनारक्षित
10- महादेव अनारक्षित
11- गढ़ी परतापुर रोड अनारक्षित
12- गढ़ी मेन पिछड़ा वर्ग
13- मंडी गंज महिला
14- कृष्णगंज पश्चिम अनारक्षित
15- डबरिया महिला
16- छिद्दापुरी पूरब महिला
17- सर्वोदय नगर अनारक्षित
18- शिवाजी नगर पिछड़ा वर्ग
19- मोटर स्टैंड अनारक्षित
20- मंडी मैन पिछड़ा वर्ग
21- मठमलियान अनारिक्षत
22- कृष्णगंज मैन महिला
23- छिप्पीवाड़ा पश्चिम पिछड़ा वर्ग
24- छिप्पीवाड़ा पूर्व पिछड़ा वर्ग महिला
25- कृष्णगंज सद्दीकपुरा पिछड़ा वर्ग महिला

नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर -------------
वार्ड वार्ड का नाम आरक्षण का वर्ग
1-अहाताबस्तीराम पश्चिम अनुसूचित जाति महिला
2-अहाताबस्तीराम मध्य अनुसूचित जाति महिला
3-सेगेवाला अनुसूचित जाति
4-राजीव नगर पूर्व अनुसूचित जाति
5-नई बस्ती वैस्ट अनुसूचित जाति
6-अहाताबस्तीराम पूर्व अनुसूचित जाति
7-रिफ्यूजी कालोनी/ अनारक्षित
अंबेडकरनगर
8-आदर्शनगर पूर्व महिला
9-मैडया किशन सिंह, पट्टी पिछड़ा वर्ग
जाटान, घोसियान
10-राजीव नगर पश्चिम अनारक्षित
11-आदर्शनगर पश्चिम महिला
12-उपाध्याय नगर अनारक्षित
13-इंद्रानगर, रेलवे स्टेशन अनारक्षित
बिजलीघर चौराहा
14-नई बस्ती पूर्व अनारक्षित
15-ब्रजघाट दक्षिण महिला
16-नया बांस, बख्तावरपुर पिछड़ा वर्ग महिला
17-ठाकुर द्वारा अनारक्षित
18-रामेश्वरवन, चैंटावाली अनारक्षित
मंढैया
19-मिर्धापाड़ा अनारक्षित
20-जमीदारान मुसलमानान पिछड़ा वर्ग
21-बृजघाट उत्तर महिला
22-दरगाह शरीफ पिछड़ा वर्ग
23-होली जमीदारान महिला
हनूद, घोसिया
24-मंडी जवाहरगंज, पिछड़ा वर्ग महिला
नाजिम कालोनी
25-मदरसा पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत बाबूगढ़, हापुड़ --
वार्ड संख्या वार्ड का नाम आरक्षण का वर्ग
1 इमलीवाला अनुसचित जाति महिला
2 पुरवयान जाटवान अनुसूचित जाति
3 महतरान अनुसूचित जाति
4 जावट वाला पिछड़ा वर्ग महिला
5 मुसलमान पिछड़ा वर्ग
6 नई बस्ती अनारक्षित
7 हरिजन वाला अनुसूचित जाति महिला
8 ईदगाह महिला
9 लौधान गुजरान अनुसूचित जाति
10 वैश्यान अनारक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed