फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू ने घेरा थाना

हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू ने घेरा थाना

Tue, 18 Jul 2017 12:21 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू ने घेरा थाना
हत्या आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भाकियू ने घेरा थाना
विज्ञापन


17 दिन पहले रसूलपुर गांव में अवैध संबंध में बाधक बनने पर युवक की हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहंी होने पर भाकियू ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बाबूगढ़ थाने का घेराव किया।

फिर थाने में धरने पर बैठ गए। कई घंटे तक चले हंगामे के बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


दरअसल, एक जुलाई को रसूलपुर निवासी विनय उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप मेें पुलिस ने उसकी चाची को गिरफ्तार कर लिया था।

जबकि पड़ोसी व चाची का प्रेमी हरवंत अब भी फरार है। दोनों ने अवैध संबंधों में बाधक बनने पर सोनू की हत्या की थी। इस मामले में 17 दिन बाद भी आरोपी हरवंत की गिरफ्तारी नहीं होने पर सैकड़ों भाकियू
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों में सवार होकर बाबूगढ़ थाने पहुंच गए। इसके बाद किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।

किसानों के पूर्व नियोजित हंगामे को देखते हुए बाबूगढ़ थाने में पहले से ही कई थानों की पुलिस मौजूद थी। किसानों द्वारा जाम न लगाया जाए इसके लिए सड़क पर भारी पुलिस बल तैनात था।

भाकियू के राष्ट्रीय सचिव चौधरी सतवीर सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है। हंगामा करते हुए किसानों ने दो घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने का समय दिया और धरने पर बैठ गए।

इस दौरान पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। दोपहर बाद एएसपी रामोहन सिंह किसानों को समझाने के लिए थाने पहुंचे। इसपर किसानों ने उनका घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया,

जिससे वह लौट गए। काफी समझाने के बाद किसानों ने पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है।

यानि 22 जुलाई तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 23 जुलाई को एसपी कार्यालय का घेराव कर प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे।

धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य, सचिव रामपाल सिंह, मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री, रालोद जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी, जतिन चौधरी, अमित चौधरी, भवेंद्र शिशोदिया, यशवीर सिंह,

कमल सिंह, बबली त्यागी, राजेश शर्मा, शिञवकुमार त्यागी, सुरेशपाल सिंह, कंवरपाल सिंह आदि शामिल थे। एएसपी राममोहन सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। जल्द ही फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।


भट्टी के साथ थाने पहुंचे थे किसान

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी सोमवार को अनिश्चितकालीन धरने के मूड में पहुंचे थे। किसान अपने साथ भट्टी लेकर गए थे। दोपहर बाद किसानों ने भट्टी जलाकर खाना बनाना शुरू कर दिया था। हालांकि पुलिस द्वारा आश्वासन के बाद धरना टल गया।

छावनी बना कुचेसर रोड चौपला
धरने को लेकर सुबह से ही किसान कुचेसर रोड चौपला पर एकत्र होने शुरू हो गए थे। दरअसल, रसूलपुर गांव कुचेसर रोड चौपले के पास ही है।

ऐसे में किसान यहीं से एकत्र होने शुरू हुए थे। किसानों द्वारा जाम लगाये जाने की आशंका के चलते कुचेसर रोड चौपला पर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed