फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किसान ने खेत में फेंके आलू के 200 कट्टे

किसान ने खेत में फेंके आलू के 200 कट्टे

Fri, 16 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
किसान ने खेत में फेंके आलू के 200 कट्टे
किसान ने खेत में फेंके आलू के 200 कट्टे
विज्ञापन


उचित दाम न मिलने के कारण किसान अपनी फसल को खुद बर्बाद करने को मजबूर हैं। शुक्रवार को शकरपुर गांव में एक किसान ने आलू के करीब 200 कट्टे खेत में फेंक सरकार की नीतियों का विरोध किया।

बाबूगढ़ के गांव शकरपुर निवासी किसान सोहनपाल ने अपने खेत में 20 बीघा आलू की फसल बोई थी, जिसमें करीब 250 कट्टे आलू की पैदावार हुई। कोल्ड स्टोरेज में जगह न होने के कारण सोहनपाल अपनी फसल कोल्ड स्टोर में नहीं रख सका।
विज्ञापन


बाजार में उचित दाम न मिलने के कारण उसने अपनी फसल घर पर ही रख ली। सोहन पाल ने बताया कि किसान के पास जीवन यापन करने के लिए खेती एकमात्र सहारा होता है, लेकिन कई माह के मेहनत व फसल की बुवाई में पैसा खर्च करने के बाद भी उसे फसल का उचित दाम नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में किसान के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। आलू के सही दाम न मिलने पर शुक्रवार को सोहनपाल ने आलू के करीब 200 कट्टे खेत में ही फेंक दिए, जिससे उसके सामने अब आर्थिक संकट पैदा हो गया है।


किसान सोहनपाल का कहना है कि फसल की अच्छी पैदावार होने के कारण उसे अच्छे दाम मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उचित दाम न मिलने से उसे अपनी फसल खेत में फेंकनी पड़ी है। एसडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed