फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   30 test of tb on 1000 person

Hapur News: ग्राम पंचायतों में एक हजार की आबादी पर होगी 30 जांच

Fri, 29 Dec 2023 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 29 Dec 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
30 test of tb on 1000 person
हापुड़। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए अब हर ग्राम पंचायत की एक हजार आबादी पर 30 लोगों की जांच होगी। तीन साल तक कोई केस न आने पर उस ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किया जाएगा। मरीज को हर दो किलोमीटर की दूरी पर दवाओं के लिए सेंटर मिलेगा, साथ ही खातों में पोषण के लिए 500 रुपये हर महीने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त किया जाना है। हापुड़ में भी अभियान चल रहे हैं। वर्तमान में जिले में 3574 मरीज सक्रिय हैं, जिनमें 72 मरीज एमडीआर श्रेणी में भी पहुंचे चुके हैं। अब शासन ने ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने की कवायद शुरू की है। इसके लिए हर एक हजार की आबादी पर 30 लोगों के टेस्ट अनिवार्य रूप से होंगे।
विज्ञापन


टेस्ट निगेटिव आने पर उस ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किया जाएगा। पांच गांव इसमें चिन्हित भी किए जा चुके हैं। वहीं, मरीजों को उसके निवास स्थान से दो किलोमीटर के अंदर ही दवा की सुविधा मिल सकेगी, इसके लिए केंद्र बनाए गए हैं। इस संबंध में शुक्रवार को बैठक भी हुई, जिसमें सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी, एसीएमओ डॉ.केपी सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.राजेश सिंह, डॉ.सुशील चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच सालों में जिले में टीबी के मरीजों की स्थिति-

वर्ष टीबी के मरीज

2019 3212

2020 2450

2021 3267

2022 3634

2023 3574

एचआईवी के साथ आठ मरीजों को टीबी
जिले में आठ मरीज ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जिन्हें एचआईवी है और साथ में टीबी भी है। मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। ऐसे मरीजों की तलाश जारी है।



72 मरीज एमडीआर श्रेणी में पहुंचे

जिले में 72 मरीज एमडीआर श्रेणी में पहुंच गई हैं। ये ऐसे मरीज हैं, जिन्हें पहले से टीबी था। लेकिन बीच बीच में ये दवाएं छोड़ते गए, इस कारण इन पर सामान्य दवाएं असर नहीं करती।


--

-लक्षण आने पर कराएं जांच-

जिन मरीजों में टीबी के लक्षण हैं, दो सप्ताह तक बलगम के साथ खांसी है। वह अपनी जांच अवश्य करा लें, ताकि टीबी पर नियंत्रण पाया जा सके।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed