{"_id":"8b74fe8212aa1d41ea033d2ab4a8f98c","slug":"3-express-and-a-passenger-train-cancelled-passenger-suffered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 एक्सप्रेस, एक पैसेंजर रद्द होने से यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 एक्सप्रेस, एक पैसेंजर रद्द होने से यात्री बेहाल
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
कोहरे से लेट चल रहीं ट्रेनों का शेड्यूल पटरी पर नहीं लौट पा रहा। सोमवार को भी तीन एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को मजबूरी में बसों से यात्रा करनी पड़ी।
कोहरे के कारण बेपटरी हो रही ट्रेनों की टाइमिंग सुधारने के लिए रेलवे ने सप्ताह के अलग-अलग दिनों में अप और डाउन ट्रैक की ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया था।
सोमवार को दिल्ली से फैजाबाद की तरफ जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस, बरेली से चलकर भुज की ओर जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस, मेरठ से चलकर लखनऊ की ओर जाने वाली राज्य रानी एक्सप्रेस और शाहजहांपुर से चलकर दिल्ली, दिल्ली से शाहजहांपुर की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
एक ही दिन में चार ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिस कारण यात्रियों को बसों में महंगा किराया देकर गंतव्य की तरफ आना-जाना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया है।