{"_id":"68336f9459ff97f4ca0577bb","slug":"260-lakh-cash-and-jewelry-stolen-from-a-closed-house-hapur-news-c-135-1-hpr1001-124889-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बंद मकान से 2.60 लाख की नकदी व गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बंद मकान से 2.60 लाख की नकदी व गहने चोरी
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत एलएन स्कूल के पास स्थित मोहल्ला परमेश्वरधाम में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। चोर सीढ़ी के माध्यम से दूसरी मंजिल पर खिड़की का शीशा तोड़कर मकान में दाखिल हुए थे। चोर यहां से दो लाख 60 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के गहने चोरी कर ले गए। पुलिस और फाॅरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी मीनाक्षी रोड पर इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। सोमवार को उनकी भतीजी साक्षी की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। वह अपनी पत्नी किरन, पुत्र आशू व दीपांशु के साथ मोहल्ला सुभाषनगर में अपनी भतीजी के घर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि उनका एक मकान सुभाषनगर में भी है। इस बीच वह अपने परमेश्वरधाम स्थित मकान पर आते जाते रहे थे।
शनिवार की रात वह मकान का ताला लगाकर मोहल्ला सुभाषनगर चले गए थे। रविवार की सुबह वह परिवार के साथ परमेश्वरधाम स्थित मकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला पड़ा था। अंदर जाकर देखा मकान में रखी सेफ का ताला टूटा पड़ा था और आसपास सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने सीढ़ियां चढ़कर देखा तो चोर दूसरी मंजिल पर लगी खिड़की का शीशा तोड़ने के बाद कुंदी खोलकर मकान में दाखिल हुए थे।
विज्ञापन
चोर सेफ में रखी दो लाख 60 हजार रुपये की नकदी दस तोला सोना व चांदी के गहने चोरी कर ले गए थे। उन्होंने चोरी कर सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।