फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   24 hours power supply

Hapur News: आज से 23 अक्तूबर तक जिले को मिलेगी 24 घंटे निर्बाध बिजली

Fri, 17 Oct 2025 11:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 17 Oct 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
24 hours power supply
हापुड़। दिवाली के अवसर पर जिले को अब 23 अक्तूबर तक निर्बाध 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। इन दिनों में बिजनेस प्लान या रिवैंप योजना के तहत लाइन बदलने, मरम्मत संबंधी कार्य भी नहीं होंगे। सिर्फ आपात स्थिति में ही आपूर्ति काटी जाएगी। रात्रिचर गैंग समेत बिजलीघरों पर अतिरिक्त स्टाफ नियुक्त किया गया है। त्योहारी सीजन में बिजली की मांग 1400 मैगावाट तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रकाश के त्योहार दिवाली पर शासन ने निर्बाध आपूर्ति के आदेश दिए हैं। जून, जुलाई में बिजली की डिमांड 1600 मैगावाट तक पहुंच जाती है, लेकिन इन दिनों तापमान में काफी गिरावट आई है। इसके कारण मांग एक हजार मैगावाट तक रह गई है, लेकिन दिवाली पर घर घर में लाइटें जलती हैं। इसके कारण बिजली की मांग एकाएक 50 फीसदी तक बढ़ गई है।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से जिले को 24 घंटे आपूर्ति का कोड मिल गया है, जो शुक्रवार से प्रभावी हो गया है। भैयादूज तक (23 अक्तूबर) तक बिजली नहीं काटी जाएगी। जिलेभर के समस्त 52 उपकेंद्रों के अवर अभियंता और एसडीओ को इस संबंध में कड़े निर्देश दिए गए हैं।वहीं, ट्रांसफार्मर और लाइनों की निगरानी के लिए अलग से टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजली के तार, ट्रांसफार्मरों के नीचे पटाखे न छोड़ने की अपील

निर्बाध आपूर्ति का कोड हापुड़ समेत 14 जिलों में प्रभावी हुआ है। पीवीवीएनएल की एमडी ईशा दुहन ने अपील की है कि बिजली के तार, ट्रांसफार्मरों के नीचे पटाखे कतई न छोड़े जाएं। इससे बिजली बाधित होने का खतरा है। समस्त उपभोक्ता इस पर ध्यान दें, ताकि निर्बाध सप्लाई मिल सके।



24 घंटे खुला रहेगा नियंत्रण कक्ष-

बिजली सप्लाई से संबंधित परेशानी न हो, इसके लिए 24 घंटे नियंत्रण कक्ष खुला रहेगा। उपभोक्ता 1912 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही अधिशासी अभियंता गढ़ डिवीजन के लिए 9193319860, हापुड़ डिवीजन के लिए 9193319901, पिलखुवा डिवीजन के लिए 9193319810 नंबर पर शिकायत की जा सकेगी।


कोट -

दीपावली के उपलक्ष्य में जिले को 23 अक्तूबर तक निर्बाध बिजली मिलेगी। इसमें किसी तरह की कटौती नहीं होगी। सभी कार्य स्थगित किए गए हैं। - एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed