{"_id":"67b226b8e91863b4b5003692","slug":"230-lakhs-stolen-from-deceased-dependent-in-the-name-of-compassionate-appointment-hapur-news-c-306-1-gha1001-112754-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर मृतक आश्रित के हड़पे 2.30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर मृतक आश्रित के हड़पे 2.30 लाख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। युवक ने इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के नाम पर 2.30 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला राजीव नगर मंडी चौक निवासी नैमपाल ने डीआईओएस और संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में उल्लेख किया है कि उनके पिता परम सिंह नगर के इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। पीडि़त ने बताया कि कोराना संक्रमण के दौरान मई 2021 में उनके पिता की मृत्यु हो गई। पिता की मृत्यु के बाद उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई। जिसके बाद उन्होंने फरवरी 2022 में कॉलेज प्रबंधन के समक्ष अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पीडि़त का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन को प्रार्थना पत्र देने के कुछ दिन बाद तत्कालीन प्रधानाचार्य ने उनसे संपर्क किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्रबंधक को 2.30 लाख रुपये दिए जाने हैं। नौकरी पाने के लिए उन्होंने उधार लेकर दो लाख 30 हजार रुपये प्रधानाचार्य को दे दिए। पीडि़त ने बताया कि पैसे दिए हुए करीब तीन साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक भी उन्हें अपने पिता के स्थान पर मृतक आश्रित के रूप में नौकरी नहीं मिल सकी है। जिस कारण उन्होंने प्रधानाचार्य से बात कर अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने पैसे लौटाने से भी स्पष्ट इंकार कर दिया। पीडि़त ने डीआईओएस और संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ को भेजे गए पत्र में नियुक्ति दिलाने की मांग की है।
वहीं, कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि पैसों के लेनदेन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अनुकंपा नियुक्ति भी पात्रता के आधार पर दी जाती है। यदि पैसों के लेनदेन का कोई मामला है, तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।