{"_id":"65d629d1cce399cb370600d2","slug":"229-crores-work-in-villages-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107927-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 2.29 करोड़ रुपये से गांवों का होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 2.29 करोड़ रुपये से गांवों का होगा विकास
Wed, 21 Feb 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिले की 273 ग्राम पंचायतों का विकास कराने के लिए राज्य वित्त आयोग से 2.29 करोड़ रुपये की राशि पंचायतों को भेजी गई है। इस धनराशि से गांवों में नाली, खड़ंजा, ठोस एवं तरल प्रबंधन सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
ग्राम पंचायतों में पिछले काफी समय से बजट के अभाव में विकास कार्य अधर में अटके हुए थे। गांवों के विकास के लिए शासन द्वारा राज्य वित्त आयोग की धनराशि जारी कर दी गई है। बजट को सीधे ग्राम पंचायतों के पीएफएमएस खातों में भेजा गया है। शासन से मिली राशि से ग्राम पंचायतों में नाली निर्माण, सीसी रोड, पानी की निकासी, खड़ंजा के अलावा साफ-सफाई के कार्य किए जा सकेंगे।
सरकारी भवनों की देखरेख भी पर राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए ग्राम पंचायत खुली बैठक कर प्रस्ताव बनाकर होने वाले विकास कार्यों को करवा सकते हैं। अनुमति मिलने के बाद ही पंचायत राज विभाग की गाइड लाइन के अनुसार कार्य होंगे। पहले जरूरी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी शिव बिहारी शुक्ला राज्य वित्त आयोग से धनराशि ग्राम पंचायतों के खातों में भेज दी गई। इस धनराशि से अधूरे काम पूरे किए जाएंगे और नई नाली, रास्तों का निर्माण भी कराया जाएगा।