{"_id":"66917f43678a0235210b29d4","slug":"22-ambulances-will-be-ready-at-11-major-shiva-temples-hapur-news-c-135-1-hpr1002-112572-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 11 प्रमुख शिव मंदिरों पर मुस्तैद रहेंगी 22 एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 11 प्रमुख शिव मंदिरों पर मुस्तैद रहेंगी 22 एंबुलेंस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में 11 प्रमुख शिवालयों पर 22 एंबुलेंस और चिकित्सकों की 20 टीमें मुस्तैद रहेंगी। टीम सांप काटे की एंटी वेमन समेत जीवन रक्षक दवाएं साथ लेकर चलेंगी। कांवड़ मार्गों पर भी एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
सावन 22 जुलाई से शुरू होगा, दो अगस्त को शिवरात्रि है। ऐसे में 22 जुलाई के बाद से सड़कों पर शिवभक्तों का आवागमन तेज हो जाएगा। पुलिस, प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
जिले में 11 शिवालयों पर सबसे अधिक शिवभक्त जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इनमें सबली मंदिर, छपकौली स्थित शिव मंदिर, दहपा स्थित शिव मंदिर, कंदोला गेट स्थित शिव मंदिर, धौलाना और सपनावत स्थित शिव मंदिर, सिंभावली और दत्तियाना स्थित शिव मंदिर, कल्यापणपुर, नक्का कुआं और ब्रजघाट स्थित शिव मंदिर शामिल हैं।
विज्ञापन
इन मंदिरों पर स्वास्थ्य विभाग की एक एक 108 और 102 नंबर एंबुलेंस रहेगी। साथ ही चिकित्सकों की 20 टीमें बनायी गई हैं, जो दो शिफ्टों में शिवभक्तों की सेहत का ध्यान रखेंगे। जीवनरक्षक दवाओं में ह्दय, सांप काटने, बुखार, दर्द समेत अनकों रोगों की दवाएं शामिल हैं। चिकित्सकों को ये उपलब्ध करायी जा रही हैं।
सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक के दौरान शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीमें गठित कर दी गईं हैं। जीवनरक्षक दवाओं की किट भी तैयार करा दी गई हैं।