फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अंतिम विशेष अभियान दिवस पर लोगों ने बढ़ चढ़कर बनवाई वोट

अंतिम विशेष अभियान दिवस पर लोगों ने बढ़ चढ़कर बनवाई वोट

Sun, 28 Oct 2018 11:10 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
अंतिम विशेष अभियान दिवस पर लोगों ने बढ़ चढ़कर बनवाई वोट
अंतिम विशेष अभियान दिवस पर लोगों ने बढ़-चढ़कर बनवाई वोट
विज्ञापन


हापुड़। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले में लगे पांचवें व अंतिम विशेष अभियान दिवस पर लोगों ने बढ़-चढ़कर वोट बनवाई। इसमें अपर आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ व रोल प्रेक्षक आर.एन धामा ने अनेक बूथों को औचक निरीक्षण किया। इसमें जिलेभर के बूथों पर 11 बीएलओ व तीन पदाभिहीत अनुपस्थित मिले, जिनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिले में एक सितंबर से पुनरीक्षण कार्य की शुरूआत की गई थी, जिसके तहत रविवार को अंतिम विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। सुबह से ही लोगों बड़ी संख्या में वोट बनवाने के लिए बूथों पर पहुंचे। बीएलओ ने लोगों को मतदाता सूची पढ़कर सुनाई। इसके अलावा नई वोट बनाने, नाम जोड़ने के साथ नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई। बूथों पर किसी प्रकार की अनियमितता न बरती जाए, इसके लिए एसडीएम सत्यप्रकाश ने गांव घुंघराला, नवादा, सलाई, इंटौरी, चितौली व शहरी क्षेत्र में ताराचंद इंटर कालेज, जैन कन्या इंटर कालेज, एसएसवी इंटर कालेज में निरीक्षण किया।

इसी दौरान रोल प्रयेक्षक द्वारा हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर में बने बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेरठ से आए तीन अधिकारियों ने जिले की तीनों तहसील क्षेत्रों में बने बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलेभर में 11 बीएलओ व तीन पदाभिहीत अधिकारी अनुपस्थित अनुपस्थित रहे, जिनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed