{"_id":"5adcd8d64f1c1b87098b5d99","slug":"21524422870-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जनता के गठबंधन की सरकार-पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जनता के गठबंधन की सरकार-पांडेय
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा जनता के गठबंधन की सरकार : पांडेय
हापुड़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा जनता के गठबंधन की सरकार है। 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।
महेन्द्र नाथ पांडेय भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी के साथ रविवार को गाजियाबाद से किठौर रोड पर स्थित गांव अटौला में निजी कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय यहां स्वागत सम्मान के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। वर्ष 2019 में भाजपा की फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा जनता के गठबंधन की सरकार चलाती है, जबकि विपक्षी लोग दल बंधन की राजनीति करते हैं।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी व प्रदेश महासचिव संगठन सुनील बंसल का क्रीड़ा भारती के मेरठ प्रांतीय संयोजक डा. विकास अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदीप त्यागी, मनोज बाल्मीकि, विपिन गुप्ता समेत काफी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इसके अलावा मेरठ रोड तिराहे पर भी विधायक विजयपाल आढ़ती, नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इससे पहले उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।
स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष अशोकपाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार, प्रदेश मंत्री वाईपी सिंह, लज्जारानी गर्ग, भाजपा के नगर अध्यक्ष मूलंचद त्यागी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मालती भारती, योगेंद्र पंडित, विनोद गुप्ता, अमित शर्मा, महेश अग्रवाल, राम स्वरूप भारती, प्रवीन सेठी, कपिल पाल, पुनीत शर्मा, मुंशी लाल जयंत, सुदर्शन त्यागी, सुधीर शर्मा, अनुज त्यागी, हेमराज त्यागी, अनिल त्यागी, हर्षदीप त्यागी, सोनपाल तोमर, राज सुंदर तेवतिया शामिल थे।