{"_id":"5ad63e914f1c1b87028b51a6","slug":"21523990161-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-आज होगा जिले के 3113 किसानों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-आज होगा जिले के 3113 किसानों के भाग्य का फैसला
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज होगा जिले के 3113
किसानों के भाग्य का फैसला
हापुड़। ऋण माफी योजना के लिए पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कराने वाले 3113 किसानों के पात्र या अपात्र होने का फैसला बुधवार को होगा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले की तीनों तहसीलों के किसानों का ब्योरा भेजकर 18 अप्रैल तक रिपोर्ट मांगी है। 20 अप्रैल को कृषि अफसर शासन से पैसों की डिमांड जनरेट करेंगे। इससे पूर्व 7857 किसानों का सत्यापन हो चुका है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद जिले के 15 हजार किसानों को ऋण माफी का लाभ मिला था। हजारों किसानों ने खुद को पात्र होने के बावजूद लाभ न मिलने की बात कह, अफसरों से शिकायत की थी। शासन ने शिकायत दर्ज कराने के लिए पोर्टल खोला था, जिस पर 31 मार्च तक 7857 किसानों ने शिकायत दर्ज कराई थी।
सत्यापन में करीब 1900 किसान पात्र मिले थे। उसके बाद शासन ने एक अप्रैल से फिर पोर्टल को शिकायतें दर्ज कराने के लिए 15 अप्रैल तक खोल दिया। इन 15 दिनों में पोर्टल पर कुल 3113 शिकायतें दर्ज हुई हैं। शिकायतकर्ता किसानों का ब्योरा कृषि अफसरों ने तहसीलों को सत्यापन के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हापुड़ तहसील को 1144, गढ़मुक्तेश्वर तहसील को 1405, धौलाना तहसील को 508 व अन्य जिले को 56 किसानों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। 18 अप्रैल तक तहसीलों से इन किसानों की फाइनल रिपोर्ट मांगी गई है।
जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को पात्र किसानों के आधार पर शासन से पैसों की डिमांड जनरेट की जाएगी। जल्द ही पात्र किसानों को ऋण माफी का लाभ दिलाया जाएगा।