{"_id":"5a11bf3f4f1c1b6a678bcad4","slug":"21511112511-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तदान के दिन हापुड़ में मुश्तैद रहेगी आईटीबीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तदान के दिन हापुड़ में मुश्तैद रहेगी आईटीबीपी
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी की निगहबानी में होगा मतदान
हापुड़। पुलिस प्रशासन हर हाल में निकाय चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए मुस्तैद हैं। ऐहतियातन मतदान के दिन आईटीबीपी की एक कंपनी जिले में मुश्तैद रहेगी। इतना ही नहीं तीन अन्य जिलों से भी पुलिस बल मतदान कराने में मदद करेगा। उधर, चुनाव तक जिले के तमाम पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं। रविवार सुबह चुनाव प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के साथ-साथ वार्ड सदस्यों का चुनाव भी होने हैं। इसके चतले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में टकराव होने प्रबल संभावना हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने बताया कि मतदान से पूर्व ही आईटीबीपी की 9वीं बटालियन पिथौरागढ़ की एक कंपनी यहां पहुंच जाएगी। इस कंपनी के जवानों को विभिन्न इलाकों में पुलिस अधिकारियों के साथ तैनात किया जाएगा। बुलंदशहर जिले से 115 उप निरीक्षक, 300 सिपाही, 1186 होमगार्ड, गाजियाबाद जिले से 25 उप निरीक्षक, 100 सिपाही और गौतमबुद्ध नगर जिले से 550 होमगार्ड आएंगे।
विज्ञापन
चुनाव संपन्न होने तक जिले में तमाम पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जिन पुलिस कर्मियों के पुत्र या पुत्रियों का विवाह चुनाव के दौरान है, उन्हें पहले ही छुट्टी दे दी गई है। चुनाव के दौरान वाहनों की समय समय पर चेकिंग की व्यवस्था की गई है। प्रत्याशियों के जुलूसों की वीडियोग्राफी भी करायी जा रही है
प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया
हापुड़। चुनाव प्रेक्षक आईएएस अधिकारी दिग्विजय सिंह ने रविवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह और एसडीएम डा अजय कुमार श्रीवास्तव के साथ नवीन मंडी स्थित मतपेटियों के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।