फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   21 cases dispose in lok adalat

Hapur News: विशेष लोक अदालत में 21 वादों का हुआ निस्तारण

Sat, 12 Aug 2023 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 12 Aug 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
21 cases dispose in lok adalat
हापुड़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न न्यायालयों द्वारा 21 मामलों का निस्तारण कर 34 लाख तीन हजार सात सौ पच्चीस रुपये का समझौता किया ।
विज्ञापन


अपर जिला जज व प्राधिकरण की सचिव छाया शर्मा ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रचना द्वारा तीन वादों का निस्तारण कर 17 लाख 90 हजार रुपये का समझौता किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति मोगा द्वारा पांच वादों का निस्तारण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सोनाली रत्ना द्वारा दो वादों का निस्तारण कर दो लाख पांच हजार रुपये, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रतिभा भाग्यश्री द्वारा तीन वादों का निस्तारण कर छह लाख पचास हजार रुपये, सिविल जज जूनियर डिवीजन/जेएम गढ़मुक्तेश्वर अंकुर सिंह सौलंकी द्वारा एक वाद का निस्तारण कर चार लाख रुपये, सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी प्रथम धर्मेन्द्र कुमार भारती द्वारा पांच वादों का निस्तारण कर दो लाख 53 हजार सात सौ पच्चीस, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा एक वाद का निस्तारण कर पंद्रह हजार रुपये और अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय प्रगति द्वारा एक वाद का निस्तारण कर 90 हजार रुपये का समझौता किया गया।
विज्ञापन


नौ सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

अपर जिला जज व प्राधिकरण की सचिव छाया शर्मा ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान तथा जनपद न्यायाधीश व प्राधिकरण के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार प्रथम के निर्देशन में नौ सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय के अलावा बाहरी न्यायालय गढ़मुक्तेश्वर, ग्रामीण न्यायालय धौलाना तथा जनपद की समस्त तहसीलों में किया जाएगा। जिसमें वादकारी व अधिवक्ता अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed