{"_id":"5c967e3fbdec22145b20e599","slug":"201553366591-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ सीएचसी को जल्द मिलेगी डिजिटल एक्सरे मशीन 17-10-11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ सीएचसी को जल्द मिलेगी डिजिटल एक्सरे मशीन 17-10-11
विज्ञापन
हापुड़ सीएचसी को जल्द मिलेगी डिजिटल एक्सरे मशीन
हापुड़। गढ़ रोड सीएचसी में मरीजों को जल्द ही डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिलेगी। एमओआईसी ने सीएमओ के माध्यम से शासन को पत्र भेजा है। इसे जल्द ही शासन से हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा मरीजों को पहले से ही मिल रही है।
गढ़ रोड स्थित सीएचसी जिला अस्पताल के रूप में संचालित है। मारपीट, सड़क दुर्घटना में घायलों का मेडिकल भी यहीं होता है, लेकिन अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन काफी पुरानी है, जिससे एक्सरे लेने में परेशानी होती है।
इस अस्पताल में सीएमओ की पहल से पहले से हाईटेक सीटी स्कैन मशीन व अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाई जा चुकी है। अब मरीजों को डिजिटल एक्सरे सुविधा का लाभ दिलाने का निर्णय भी अफसरों ने लिया है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक अतुल आनंद ने सीएमओ के माध्यम से शासन को पत्राचार कर, डिजिटल एक्सरे मशीन की डिमांड की है। उनका कहना है कि शासन स्तर से जल्द ही इस संबंध में हरी झंडी मिल जाएगी।