फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जिला पंचायत गांवों में करायेगी 22 करोड़ के विकास कार्य

जिला पंचायत गांवों में करायेगी 22 करोड़ के विकास कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत गांवों में करायेगी 22 करोड़ के विकास कार्य
जिला पंचायत गांवों में कराएगी 22 करोड़ से विकास कार्य
विज्ञापन


हापुड़। जिला पंचायत जिले के गांवों में करीब 22 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराएगी। मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में जिला पंचायत अध्यक्षा अमृता कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक में नौ प्रस्ताव पास हुए।
अपर मुख्य अधिकारी प्रणव पांडेय ने बताया कि जिला पंचायत गांव शेखपुर जैत में खाली पड़ी नौ बीघा भूमि का चयन कर 46 लाख की लागत से गोआश्रय केंद्र बनाएगा। इसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। बैठक में सदस्यों ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सिंभावली चीनी मिल ने गत वर्ष का लगभग सौ करोड़ और ब्रजनाथपुर चीनी मिल ने करीब 40 करोड़ का बकाया भुगतान नहीं किया है। इस पर मिल प्रबंधन को नोटिस भेजकर तलब करने का निर्णय लिया गया। जिला गन्ना अधिकारी ने अब तक गन्ना भुगतान की दिशा में हुए प्रयासों के बारे में बताया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय हुआ कि जिला पंचायत की एक मासिक बैठक पुलिस प्रशासन के साथ की जाएगी। जिला परियोजना अधिकारी ने मनरेगा से करवाए जाने वाले कार्यों की भी जानकारी दी। बैठक में सदस्य नरेंद्र मावी ने गढ़ ब्लॉक के ज्यादा कर बकाएदारों की लिस्ट पर विरोध जताया। बैठक में कुल मिलाकर नौ प्रस्तावों को पास कर दिया। बैठक से पहले सभी को मतदाता दिवस को लेकर शपथ दिलायी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक विजयपाल आढ़ती, कमल मलिक, पीडी शशिकांत त्रिपाठी, सीवीओ प्रमोद कुमार, डीपीओ हर्षवर्धन, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जोध सिंह, जिला पंचायत सदस्य एई पवन गोयल, कार्य अधिकारी राजेन्द्र सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


कोरम पूरा न करने का आरोप
जिला पंचायत सदस्य नवीन पंडित के नेतृत्व में कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने बोर्ड बैठक के दौरान कोरम पूरा न करने का आरोप लगाते हुए इसे स्थगित करने की मांग की। वार्ड नंबर 10 से सदस्य नवीन पंडित ने कहा कि बैठक के दौरान कुछ सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर कोरम को फर्जी रूप से पूरा किया गया है। ऐसे में बैठक को निरस्त किया जाए। उनके नेतृत्व में पहुंचे कुछ लोगों ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में एएमए प्रणव पांडेय ने आरोप को निराधार बताया। शिकायत करने वाले सदस्य नहीं थे, केवल कुछ सदस्य पतियों ने ही शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed