{"_id":"5bdf319cbdec2269ad754138","slug":"201541353884-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर बीएसएनएल का ग्राहकों को तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर बीएसएनएल का ग्राहकों को तोहफा
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर बीएसएनएल का ग्राहकों को तोहफा
- बिल जमा करने पर मिलेगी एक से तीन फीसदी तक छूट
- ग्राहकों के लिए अनेक आकर्षक प्लान भी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। दीपावली पर बीएसएनएल ने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बिल जमा करने पर ग्राहकों को एक से तीन फीसदी तक छूट दी जाएगी। इसके अलावा अनेक आकर्षक प्लान भी शुरू किए हैं।
बीएसएनएल के जिलेभर में 60 हजार से अधिक मोबाइल, बेसिक फोन उपभोक्ता हैं। दीपावली को ग्राहकों को खास सुविधा देने के लिए निगम अफसरों ने बिल जमा करने पर एक फीसदी तक छूट देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा ऐसे उपभोक्ता जो पांच महीने का एडवांस में बिल जमा करना चाहते हैं, उन्हें तीन फीसदी छूट दी जाएगी। साथ ही बैंक, बड़ी कंपनियों को दो फीसदी छूट मिलेगी। इसके अलावा ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं के लिए भी निगम अनेक आकर्षक प्लान लेकर आया है। डीईटी कृपाल सिंह का कहना है कि दीपावली स्पेशल प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत बिल जमा करने पर एक से तीन फीसदी तक छूट दी जाएगी।