{"_id":"59c403574f1c1bac688b5c72","slug":"201506018135-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर आज लेंगे बोर्ड बैठक, 16 प्रस्तावों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर आज लेंगे बोर्ड बैठक, 16 प्रस्तावों पर होगी चर्चा
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर आज लेंगे बोर्ड बैठक
- 16 प्रस्तावों पर होगी चर्चा, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
हापुड़। कमिश्नर डा. प्रभात कुमार शुक्रवार को एचपीडीए सभागार में बोर्ड बैठक लेंगे। इस दौरान जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया जाएगा। उनके आने से पहले बृहस्पतिवार को अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। शुक्रवार को डॉ. प्रभात कुमार हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की 55वीं बोर्ड बैठक लेंगे। इस दौरान करोड़ों के 16 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बृहस्पतिवार को इस संबंध में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गया प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर बोर्ड बैठक का खाका तैयार किया। पूरे दिन प्राधिकरण में तैयारियां जोरों पर रहीं। शुक्रवार को कमिश्नर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इस दौरान लॉ एंड आर्डर के संबंध में भी बैठक ली जाएगी। इसके बाद वह कलक्ट्रेट का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान कमिश्नर किसी थाने या सरकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं। ब्यूरो