फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   200 cctv camera in kartik mela

Hapur News: 200 सीसीटीवी कैमरों और चार ड्रोन से होगी मेले की निगरानी

Mon, 04 Nov 2024 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 04 Nov 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
200 cctv camera in kartik mela
गढ़मुक्तेश्वर। ऐतिहासिक और पौराणिक गढ़ गंगा मेले की तैयारियों को अंजाम तक पहुंचाने में प्रशासन तेजी के साथ जुटा है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं चार ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। पुलिस-प्रशासन द्वारा प्रत्येक सेक्टर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों की माने तो मेला 11 नवंबर से चालू हो जाएगा। सात नवंबर तक सभी तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए खाका तैयार किया गया है। सभी सेक्टरों में 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। मेले में प्रकाश व्यवस्था के लिए जनरेटर व ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


पीएसी ने मेला स्थल पर डाला डेरा

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पीएसी बल ने भी मेला क्षेत्र में आमद दर्ज करा दी है। इसके अलावा एनडीआरएफ, रीवर पुलिस, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते व अन्य फोर्स भी जल्द आना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed