{"_id":"6511bf1af6cab3b48a0fa1d9","slug":"20-new-roadways-bus-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3294-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नवरात्रों में रोडवेज डिपो को मिलेंगी 20 नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नवरात्रों में रोडवेज डिपो को मिलेंगी 20 नई बसें
Mon, 25 Sep 2023 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। रोडवेज बसों की किल्लत से जूझ रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अगले माह नवरात्रों में रोडवेज डिपो को शासन से 20 नई बसों की सौगात दी जाएगी। जिससे लंबे रूट के साथ लोकल रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों का सफर आसान होगा।
वर्तमान में रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, मुदाराबाद, हल्द्वानी, दिल्ली, नोएडा, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न रूटों पर कुल 101 बसों का संचालन होता है, जिनमें 15 अनुबंधित बस भी शामिल है। लेकिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए विभिन्न रूटों पर बसों की किल्लत रहती है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए डिपो ने पिछले माह छह बसों का अनुबंधन कर नोएडा व मोदीनगर रूट पर बसों की संख्या बढ़ाकर यात्रियों की परेशानी कम करने का प्रयास किया। लेकिन नोएडा, दिल्ली मार्ग पर रोजाना हजारों की संख्या में शहर व आसपास के क्षेत्रों से लोगों का आवागमन होने के कारण यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ता है। जिसके बाद अब डिपो अधिकारियों ने शासन को 20 नई बसों की डिमांड भेजी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक का कहना है कि यात्रियों को बढ़ती संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। शासन को बसों की डिमांड भेज दी गई है, नवरात्रों में डिपो को बसों की सौगात मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर कराकर यात्रियों को राहत दिलाई जाएगी।