तीन साल से लापता अपनों के इंतजार में हैं 20 परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल से लापता लोगों को तलाशने में हापुड़ पुलिस नाकामयाब रही है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नवसृजित जिले में पिछले तीन सालों में चार बच्चे और दो बालिका सहित 20 लोग लापता हैं। जिनका पुलिस पता नहीं लगा सकी है। अब इनकी फाइल को बंद करने की तैयारी की जा रही है।
28 सितंबर 2011 को अलग जिला बनने के बाद से यहां बच्चे, बालिका, महिला और पुरुषों के लापता होने का बड़ा रिकार्ड है। पुलिस रिकार्ड की मानें तो जिले के नौ थानों में वर्ष 2012 में 14 बच्चे और 16 बालिका लापता हुई हैं। इनमें से पुलिस ने 14 बच्चे और 15 बालिकाओं को बरामद कर लिया।
जबकि वर्ष 2013 में 16 बालक और 10 बालिका लापता हुई। इनमें से 15 बालक और 9 बालिकाओं को पुलिस ने बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वर्ष 2014 और 15 में 18 बालक और 38 बालिका लापता हुई। इनमें से तीन बालकों का पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी है।
18 वर्ष से ऊपर की आयु वालों में वर्ष 2012 में 35 युवक और 18 युवतियां लापता हुई। इनमें से पुलिस ने 32 पुरुष और 17 महिलाओं को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। जबकि वर्ष 2013, 2014 और 2015 में 99 पुरुष और 68 महिलाएं लापता हुई।
इनमें से पुलिस 8 पुरुष और दो महिलाओं का कुछ सुराग नहीं लगा सकी है। कुल मिलाकर पुलिस रिकार्ड में अभी भी 20 बच्चे, बच्चियां और महिला-पुरुषों का जिले भर की पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। तीन सालों के भीतर अब जो नहीं मिल सके हैं,उनकी फाइल बंद करने की तैयारी पुलिस द्वारा की जा रही है।
इस संबंध में बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा अतुला शर्मा का कहना है कि पुलिस आकड़ों में खेल करती है। आपरेशन स्माइल चलाने के लिये समिति द्वारा बार-बार अभियान चलाने के लिये पुलिस से सहयोग लिया जाता है।
पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने हालांकि जिन लोगों का पता नहीं लग सका है।
धौलाना थाना क्षेत्र के गांव कुराना निवासी मुस्लिम का पुत्र वसीम 07 नवंबर 2014 को लापता हो गया था। उसका पिता अपने पुत्र की बरामदगी के लिये थानों से लेकर एसपी कार्यालय तक के चक्कर काट चुका है। लेकिन पुलिस अभी तक उसके पुत्र का कुछ सुराग नहीं लगा सकी है।
असौड़ा निवासी राकेश कुमार गाय पालन करते हुए दूध बिक्री का काम करते हैं। करीब 8 माह पहले ागांव के ही कुछ दबंग लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद उसके पिता के साथ जमकर मारपीट की और गोली मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद से वह लापता है। जिसका पुलिस अभी तक भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
कोतवाली क्षेत्र के दस्तोई रोड निवासी ओमप्रकाश का 14 वर्षीय पुत्र सनी 16 जुलाई को अपने घर से शौच करने के लिए निकला था। लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं लग सका। परिजनों ने काफी खोजबीन की,लेकिन कुछ पता नहीं लगने पर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया गया।