फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   1965 types of medicines will be available in government hospitals, Jan Aushadhi Kendra started

Hapur News: सरकारी अस्पतालों में मिलेंगी 1965 तरह की दवाएं,जन औषधि केंद्र शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
1965 types of medicines will be available in government hospitals, Jan Aushadhi Kendra started
गढ़ रोड स्थित सीएचसी में बने जन ओषधि केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन करते सीएमओ। संवाद
हापुड़। जिला अस्पताल और हापुड़ सीएचसी में मरीजों को अब जन औषधि केंद्रों पर 1965 तरह की दवाएं और 293 तरह के सर्जिकल उपकरण मिल सकेंगे। सीएमओ डॉ.आहूजा ने शुक्रवार को सीएचसी में स्टोर का उद्घाटन किया। साथ ही छह अन्य सीएचसी में भी निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क दवाएं दिए जाने का प्रावधान है। जिला अस्पताल में 300 से अधिक और सीएचसी में करीब 260 तरह की दवाएं मरीजों को दी जाती हैं। इनके अलावा भी बहुत सी दवाएं हैं जो मरीजों के लिए आवश्यक हैं लेकिन सरकारी सप्लाई में ये नहीं आती हैं।
विज्ञापन


इन समस्याओं से राहत दिलाने को सभी सात सीएचसी और जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र बनाने के निर्देश शासन से मिले थे। इसी क्रम में जिला अस्पताल और हापुड़ सीएचसी में इन केंद्रों का शुभारंभ किया गया है। इन स्टोर पर बाजार मूल्य से दस से 80 फीसदी छूट पर दवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.किशोर आहूजा ने बताया कि मरीजों को अब दवाओं के लिए निजी स्टोरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आसानी से इन्हीं स्टोरों पर अस्पताल के अंदर कम दाम पर अच्छी दवाएं मिल सकेंगी। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ.कपिल गौतम, डीपीएम सतीश कुमार, मुख्य फार्मासिस्ट अनुज त्यागी, एआरओ मोहित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed