{"_id":"5ce292eebdec22077b45892a","slug":"191558352622-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव काठीखेड़ा में खेत में मिले गोवंशों के अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव काठीखेड़ा में खेत में मिले गोवंशों के अवशेष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव काठीखेड़ा में खेत में मिले गोवंशों के अवशेष
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में एक जंगल में एक बार फिर गोवंशों के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने अवशेष के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है।
गांव काठीखेड़ा में नहर पुल के आसपास के क्षेत्रों में गोकशी आम बात है। कुछ महीने पहले इस क्षेत्रों में बड़ी संख्या में गोवंशों के अवशेष मिले थे। इसके अलावा एक बार खेतों के अंदर जिंदा तीन गोवंश बंधे मिले थे। अब कुछ महीने बाद एक बार फिर काठीखेड़ा गांव के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप है। बृहस्पतिवार सुबह गोंदी वाले रास्ते पर स्थित ब्रजपाल के ईंख के खेत में गोवंश की खाल और सिर आदि मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में ले लिया। देहात थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।