फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य निकले पकड़े गए चोर

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य निकले पकड़े गए चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य निकले पकड़े गए चोर
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य निकले पकड़े गए चोर
विज्ञापन


हापुड़। देहात पुलिस द्वारा शनिवार को पीछा कर दादरी रोड से पकड़े गए बदमाश अन्तर्राज्यीय गिरोह के सदस्य निकले। एक बदमाश पुलिस पर फायर झोंककर कार सहित भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को देहात थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शातिर बदमाश चोरी की कार के साथ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस को दो कारों में तीन बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने इनका पीछा करते हुए दादरी रोड पर इन्हें घेर लिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कार में सवार दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दूसरी कार में सवार बदमाश पुलिस पर फायर झोंककर फरार होने में कामयाब हो गया। तलाश लेने पर दोनों बदमाशों से एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम कमरुद्दीन पुत्र उमर व माजिद पुत्र तहसीम निवासी निडोरी थाना मसूरी गाजियाबाद बताया। इनके कब्जे से बरामद स्कोर्पियो कार को इन्होंने वजीराबाद थाना क्षेत्र से बरामद किया था। दोनों अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। इनके ऊपर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लूट और चोरी के कई मुकदमे हैं। जबकि फरार बदमाश आसिफ पुत्र यूसुफ निवासी अजराड़ा थाना मुडाली मेरठ है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed