{"_id":"5cd86de1bdec22074e012a2f","slug":"191557687777-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दंपति समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दंपति समेत छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दंपति समेत छह घायल
गढ़मुक्तेश्वर। सड़क हादसों में दंपति समेत छह घायल हो गए, जिनमें हालत गंभीर होते देख चिकित्सक ने एक को मेरठ रेफर कर दिया।
गढ़ मेरठ रोड पर गांव पौपाई के पास शनिवार की रात में सड़क पार कर रहे आवारा पशु से बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक चला रहा विनोद और पीछे बैठी उसकी पत्नी दुलारी निवासी मवाना घायल हो गई। जो अमरोहा के निजी अस्पताल में भर्ती बीमार रिश्तेदार का हालचाल जानकर वापस लौट रहे थे। दूसरी घटना रविवार की सुबह गढ़ स्याना रोड पर गांव सदरपुर के पास हुई, जहां दूध के टेंकर की साइड लगने से कार चला रहा रामवीर और उसका दोस्त सुनील निवासी भूड़ चौराहा बुलंदशहर घायल हो गया। तीसरी घटना नेशनल हाइवे पर गांव अठसैनी के सामने फ्लाई ओवर के पास हुई, जहां रविवार की दोपहर को लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की साइड लगने से बाइक पर जा रहा राहत और उसका पड़ोसी परवेज निवासी शहादरा दिल्ली घायल हो गया। जो गजरौला की फैक्ट्री में जॉब करने वाले अपने दोस्त राहुल से मिलकर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस समेत राहगीरों ने घायलों को आनन-फानन में स्थानीय चिकित्सकों के पास पहुंचा दिया, जहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होती देख चिकित्सक ने सुनील को मेरठ के लिए रेफर किया है।