{"_id":"5cd86dd8bdec2206fd72b5c8","slug":"191557687768-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में छायी धुंध ने दिलायी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में छायी धुंध ने दिलायी गर्मी से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान में छायी धुंध ने दिलाई गर्मी से राहत
हापुड़। आसमान में छायी धुंध ने रविवार को लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत दिलायी। जिले का अधिकतम तापमान भी 39 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दिनों के मुकाबले करीब चार डिग्री तक गिरा है। सोमवार को भी आसमान में बादल छाएंगे, बारिश की भी आशंका है।
बीते कई दिन से जिले का तापमान 43 डिग्री तक बना हुआ था। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री पहुंच गया था। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को सुबह तेज हवाओं के साथ आसमान में हल्के बादल छाने लगे, जिसके चलते गर्मी से कुछ राहत मिली। दोपहर के समय चटक धूप भी खिली, लेकिन जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक ही बना रहा। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक मनोज आत्रे का कहना है कि मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश की हल्की बौछारों से तापमान में गिरावट भी आएगी।
बदलते मौसम में बरतें सावधानी
- मौसम में बदलाव के साथ ही सांस और ह्दय रोगी सावधानी बरतें। डॉक्टरों की मानें तो इन दिनों वातावरण में धूल के कण सांस रोगियों के लिए आफत बन रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरत कर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
हीट स्ट्रॉक से करें बचाव
- इस मौसम में हीट स्ट्रॉक का खतरा बना हुआ है। हीट स्ट्रॉक की चपेट में आकर मरीज की जान खतरे में पड़ जाती है। इससे बचाव के लिए पानी का अधिक सेवन करें, साथ ही धूप से बचें।
डायरिया के मरीजों को मिलेगी राहत
- बढ़ते तापमान के साथ ही डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इन दिनों यदि बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो निश्चित ही डायरिया के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
कोट
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह का कहना है कि बदलते मौसम में सांस, ह्दय रोगी सावधानी बरतें। गर्मी के प्रकोप से स्वयं को बचाएं, अस्पतालों में उपचार के तमाम संसाधन उपलब्ध हैं।