फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   डाक विभाग से जुड़े जिले के तीस हजार ग्राहक एटीएम सेवा से वंचित

डाक विभाग से जुड़े जिले के तीस हजार ग्राहक एटीएम सेवा से वंचित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
डाक विभाग से जुड़े जिले के तीस हजार ग्राहक एटीएम सेवा से वंचित
डाक विभाग से जुड़े जिले के तीस हजार ग्राहक एटीएम सेवा से वंचित
विज्ञापन

हापुड़। जिले में डाक विभाग से जुड़े करीब 30 हजार से अधिक ग्राहक एटीएम सेवा से वंचित हो गए हैं। बिना चिप वाले पुराने एटीएम कार्ड का चलन बंद होने के बाद से डाक विभाग के खाताधारकों की परेशानी बढ़ गई है। एक ओर बैंकों ने जहां सभी उपभोक्ताओं के एटीएम बदल दिए हैं। वहीं डाक विभाग में चिप वाले एटीएम कार्ड कब आएंगे इसकी अधिकारियों को गाइडलाइन तक नहीं मिली है। उपभोक्ता पूर्व की तरह लंबी लाइनों में लगकर रुपये निकालने को मजबूर हो रहे हैं।
डाकघरों को बैंकों की तरह कोर बैंकिंग सेवा से जोड़ा गया है, लेकिन व्यवस्था के नाम पर भी भी ढीला रवैया अपनाया हुआ है। आलम यह है कि जिले में डाकघरों से जुड़े करीब 60 हजार ग्राहकों में से सिर्फ 30 हजार को ही एटीएम कार्ड मिल सके हैं। अब वह भी प्रचलन से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में डाकघर के एटीएम कार्ड धारक रुपये निकलाने के लिए चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। डाकघर में अभी किसी भी ग्राहक को नए सिरे से यह एटीएम कार्ड नहीं दिए जा रहे हैं। आलम यह है कि बीते 6 महीने से डाक घरों में चिप वाले एटीएम कार्ड का स्टॉक ही नहीं आया है। स्थानीय अधिकारी उच्च अफसरों से ग्राहकों की समस्या बताते हैं लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई न होने के कारण ग्राहकों को मायूसी ही मिल रही है।
विज्ञापन


पोस्ट मास्टर एसएन गुप्ता का कहना है कि चिप वाले एटीएम का स्टॉक फिलहाल नहीं मिल सका है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है, जल्द ही ग्राहकों को एटीएम कार्ड मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed