{"_id":"5c169a73bdec2258c049e74e","slug":"191544985203-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से लापता छात्र का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से लापता छात्र का सुराग नहीं
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन से लापता छात्र का सुराग नहीं, परिजनों ने किया प्रदर्शन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव ढोलपुर से चार दिन से लापता छात्र का कोई सुराग न मिलने से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने छात्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ढोलपुर निवासी वरन सिंह का बेटा अंकुश कक्षा 12 का छात्र था, जो 12 दिसंबर की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे घर से बाहर गया था। जब वह रात तक भी घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। जिन्होनें उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। जिसके चलते बृहस्पतिवार को अंकुश की मां गेंदो देवी ने गांव के ही विशाल, प्रमोद उर्फ अरविंद और पुष्पेंद्र पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी छात्र का कुछ भी पता नहीं चल सका। जिससे गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ नहीं की और ना ही अंकुश की तलाश के लिए कोई ठोस कदम उठाया। जिसके चलते अभी तक भी छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रदर्शन करने वालों में छात्र की मां गेंदो समेत बोबी, राजू, राकेश, धर्मेंद्र, इंदरपाल, मोनू, सुखपाल, गुड्डू, मुन्नी, टोनी, लाला, किशोर, नरेश, रामभूल शामिल रहे।
कोट
इंस्पेक्टर मनु चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। लापता छात्र का मोबाइल भी सर्विलांस पर लगाया गया है। जिसे जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।