{"_id":"5a09dfc64f1c1bc45b8b5d9f","slug":"191510596550-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी के आदेश पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी के आदेश पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीटी के आदेश के विरोध में उतरी भाकियू
हापुड़/गढ़। बढ़ते प्रदूषण से राहत पाने को एनजीटी द्वारा शुगर मिलों को बंद करने के फैसले के विरोध में सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर शुगर मिलों को चालू रखने की मांग की।
भाकियू के जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री व उपाध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि बीते कई दशक से शुगर मिल लगातार चल रहे हैं। अब से पूर्व प्रदूषण के चलते उन्हें बंद नहीं किया गया। लेकिन अब किसान गेहूं बुवाई के लिए जल्द खेत खाली करने चाहते हैं। ऐसे में एनजीटी ने शुगर मिलों को बंद करने निर्देश दिए हैं। शुगर मिल यदि बंद हुए तो किसान गेहूं की बुवाई समय से नहीं कर सकेेंगे। कार्यकर्ताओं ने शुगर मिल बंद होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रदर्शन करने वालों में भाकियू के राष्ट्रीय सचिव चौधरी सतवीर सिंह, कुसुमपाल आर्य, ज्ञानेंद्र त्यागी, तहसील अध्यक्ष हरेंद्र प्रधान, भगतराम, मुनेश पाल, कमल सिंह, हरवीर सिंह, उदयवीर, दिनेश खेड़ा, सुरेश प्रधान, सुरेंद्र चौहान, बबली त्यागी, जतिन चौधरी, नितिन बाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं गढ़ में भी सिंभावली गन्ना समिति में सोमवार को भाकियू भानु गुट की बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष पवन हुण ने शुगर मिलों पर एनजीटी के आदेश लागू होने पर किसानों को परेशानी होने की बात कही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर शुगर मिल पर एनजीटी का आदेश लागू हुआ तो आंदोलन होगा। किसानों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए गन्ना समिति में कंप्यूटर लगाने और मिल में कंप्यूटरों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की। इस मौके पर अजय त्यागी, सुविश त्यागी, विकास त्यागी, प्रदीप, योगेश, ओमवीर गिरि, अनिल, दीपक,, जितेंद्र सोविंद्र, लीलू, संजय, कपिल, सुमित समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।