{"_id":"58960ddf4f1c1bf340e821b3","slug":"19-hours-of-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल बॉक्स में फाल्ट, 19 घंटे से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल बॉक्स में फाल्ट, 19 घंटे से बिजली गुल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली घर के केबिल बॉक्स में फाल्ट होने से हजारों घरों की बिजली 19 घंटों से गुल है। बिजली न होने के कारण लोगों को पानी और पशुओं के चारे की किल्लत से जूझना पड़ा। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ बिजलीघर के केबिल बॉक्स में शुक्रवार रात करीब साढे़ नौ बजे फाल्ट हो गया। इससे आलमनगर, नवादा, पूठ, सकराटीला, किरयावली, रहरवा, शेरपुर, आल्हापुर, लहड़रा, भदस्याना, सरदारों की मढ़ैया समेत करीब एक दर्जन गांवों में रात साढ़े 9 से लेकर शनिवार की देर शाम तक सप्लाई पूरी तरह ठप रही।
विज्ञापन
इससे हजारों परिवारों को पेयजल किल्लत और पशुओं के लिए चारे की समस्या से जूझना पड़ा। दरअसल, इन सभी गांवों में 80 फीसदी से ज्यादा घरों में समरसिबल से जलापूर्ति होती है। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति ठप होते ही पानी की भी किल्लत हो जाती है।
विज्ञापन
शनिवार को पूरे दिन पानी न मिलने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। जेई भूपेंद्र कुमार ने बताया कि केबिल बॉक्स को ठीक करा लिया गया है, लेकिन 220 केवी लाइन में मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही सप्लाई चालू करा दी जाएगी।