{"_id":"6770315fee0dcf41dd048b64","slug":"185-crore-for-road-hapur-news-c-135-1-hpr1005-118549-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आनंद विहार में 1.85 करोड़ से सड़कों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आनंद विहार में 1.85 करोड़ से सड़कों की होगी मरम्मत
Sat, 28 Dec 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा आनंद विहार आवासीय योजना में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें 1.85 करोड़ से सड़कों की होगी मरम्मत होगी। वहीं, जलापूर्ति और पार्कों का निर्माण भी कराया जाएगा।
आनंद विहार प्राधिकरण की सबसे बड़ी आवासीय योजना है। लेकिन टूटी सड़कों के कारण यहां के लोग परेशान हैं। लोगों की मांग पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने आनंद विहार आवासीय योजना के ब्लॉक-जे की आंतरिक सड़कों की रिसर्फेसिंग पर 1.09 करोड़, ब्लॉक-ई की आंतरिक सड़कों की रिसर्फेसिंग व नालियों की मरम्मत पर 84.17 लाख और जलापूर्ति लाइनों का संचालन व एक वर्ष तक के अनुरक्षण कार्य पर 32.50 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया है। वहीं, दिल्ली-गढ़ रोड से ग्राम ततारपुर को जाने वाली सड़कों की मरम्मत पर 25.58 लाख खर्च किए जाएंगे। इसके साथ आनंद विहार आवासीय योजना के ई व एल ब्लॉक में पार्कों का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य पर 56.46 लाख खर्च होंगे। साथ ही सीवर लाइन के एक वर्ष तक संचालन, अनुरक्षण, सफाई व मरम्मत कार्य पर 28.30 लाख खर्च किए जाएंगे।
प्राधिकरण के प्रभारी सचिव प्रवीण गुप्ता का कहना है कि सभी आठ कार्यों के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य कार्य भी होंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी कार्यों काे रफ्तार दी जाएगी।
विज्ञापन
12.56 लाख से लगेगी हाईमास्ट लाइट
दिल्ली-गढ़ मार्ग से ग्राम ततारपुर को जाने वाली सड़क पर हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी, इस कार्य पर 12.56 लाख रुपये खर्च हाेंगे। इसके अलावा छिजारसी टोल प्लाजा से ग्राम भारती को जाने वाली सड़क पर पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए 21.36 लाख खर्च किए जाएंगे।