{"_id":"5c607745bdec224bc356f272","slug":"181549825861-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ रेलवे स्टेशन पर टला अमृतसर जैसा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर टला अमृतसर जैसा हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर टला अमृतसर जैसा हादसा
हापुड़। हापुड़ के मॉडल स्टेशन पर रविवार को अमृतसर, पिलखुवा जैसा हादसा दोहराने से बचा। स्टेशन पर मेरठ-खुर्जा पैसेंजर ट्रेन से उतरकर करीब आधा दर्जन यात्री ट्रैक पर बैठे हुए थे। इस दौरान दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार मालगाड़ी दनदनाती हुई उसी ट्रैक पर आ गई। किसी तरह यात्रियों ने पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच की जगह में खड़े होकर अपनी जान बचाई। आरपीएफ ने इन यात्रियों की तलाश की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ सका।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे मेरठ से चलकर खुर्जा पैसेंजर ट्रेन हापुड़ पहुंची। स्टॉपेज के दौरान करीब आधा दर्जन यात्री ट्रेन से उतरकर पास ही के ट्रैक पर बैठ गए और मोबाइल आदि में व्यस्त हो गए। इसी बीच दिल्ली की ओर से अचानक एक मालगाड़ी उसी ट्रैक पर आ गई जिसपर यात्री बैठे थे। ट्रैक पर मालगाड़ी को आता देख स्टेशन पर खड़े यात्रियों ने शोर मचाया। इसके बाद आनन-फानन में यात्रियों ने ट्रेन और मालगाड़ी के ट्रैक के बीच में खाली जगह पर किसी तरह खड़े होकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि मालगाड़ी के करीब पहुंचने से पहले यात्रियों का ध्यान उस तरफ चला गया। हादसे की नजदीकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मालगाड़ी से बचने के लिए यात्री ट्रेन में भी नहीं चढ़ सके। मामले की गंभीरता पर स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
जिले में घटित प्रमुख घटनाएं
- दो वर्ष पूर्व दोयमी फाटक पर ट्रैक पार करते समय वृद्ध व छात्र की मौत
- एक वर्ष पूर्व पिलखुवा में ट्रैक पर घूमते समय ट्रेन की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत
- एक माह पूर्व फूलगढ़ी के पास मेरठ खुर्जा पैसेंजर की चपेट में आने से युवक की मौत
- दो सप्ताह पूर्व हापुड़ रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत
- चार दिन पहले पिलखुवा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत
आरपीएफ के निरीक्षक जय सिंह का कहना है कि ट्रैक पर बैठने वाले यात्रियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को भी इस मामले में यात्रियों की तलाश की थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके।