{"_id":"5bd8afe6bdec22693d121493","slug":"181540927462-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में वसूली जायेगी पानी की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में वसूली जायेगी पानी की कीमत
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में वसूली जाएगी पानी की कीमत
हापुड़। सरकार द्वारा गांवों में लगे ओवर हैड टैंक (पानी की टंकी) से पानी लेने के लिए अब हर परिवार को पचास रुपये महीना चुकाने होंगे। पूर्व में ही घोषित आदेशों को शासन ने गंभीरता से पालन कराये जाने के आदेश जारी किये हैं।
शासन ने दूषित पेयजल की समस्या से जूझ रहे गांवों में ओवर हैड टैंक बनवाये हैं। इन ओवर हैड टैंकों से ग्रामीणों को कनेक्शन दिये गए हैं। नियमानुसार ओवर हैड टैंक से कनेक्शन लेने वाले ग्रामीण को प्रतिमाह 50 रुपये चुकाने होंगे। लेकिन वर्षों के बाद भी इन आदेशों का पालन नहीं किया गया। अधिकतर ग्राम पंचायतों में निशुल्क ही पानी के कनेक्शन दिये गए थे।
शासन के मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में बनाये गए ओवर हैड टैंकों से कनेक्शन लेने वाले परिवारों से यूजर चार्जेज के रूप में 50 रुपये प्रतिमाह वूसले जाएं। इस मामले में अधिकारी गंभीरता दिखाये और इसके वसूले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। इस संबंध में एडीएम जयनाथ यादव का कहना है कि शासनादेशों का पालन कराया जायेगा।
विज्ञापन
----
जिले में बने ओवर हैड की स्थिति --
ब्लाक टैंक
हापुड़ 14
सिंभावली 19
गढ़ 16
धौलाना 10