फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सरसों चोरी होने से गल्ला आढ़ती भड़के

सरसों चोरी होने से गल्ला आढ़ती भड़के

Wed, 25 Apr 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
सरसों चोरी होने से गल्ला आढ़ती भड़के
सरसों चोरी होने से गल्ला आढ़ती भड़के
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सरकारी मंडी में रखी सरसों चोरी होने से भड़के गल्ला आढ़ती सुरक्षा मुहैया न होने पर दुकानों में ताले जड़कर पुरानी मंडी में लौट गए। उन्होंने जन सुविधाओं समेत उचित सुरक्षा न मिलने पर मंडी में कोई भी कामकाज न करने की चेतावनी दी है।
गढ़ में हाईवे किनारे कृषि उप मंडी में सोमवार की रात को चोरों ने धावा बोल दिया। जो वहां से आढ़ती वीरेश, राजेंद्र, निखिल और रोहित की दो क्विंटल सरसों चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह मंडी में पहुंचे आढ़ती सरसों चोरी होने की भनक लगते ही बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने चोरी की घटना को लेकर प्रदर्शन करते हुए उचित सुरक्षा के साथ ही जरूरी सहूलियत न मिलने पर विरोध जताकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद अधिकांश गल्ला आढ़तियों ने आनन-फानन में अपनी दुकानों में ताले जड़ दिए और बही खातों समेत जरूरी साजो सामान लेकर चौपला से जुड़ी पुरानी मंडी को लौट आए। हालांकि फल और सब्जी की आढ़त चलाने वाले व्यापारी मंडी में ही कामकाज करते रहे। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आशीष त्यागी, सतीश चंद, मूलचंद सिंघल, देवेंद्र, गौरव त्यागी का कहना है कि सरकारी मंडी में आढ़तियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे वहां रखे सामान समेत रकम लाने-ले जाने के दौरान लूटपाट होने का डर बना रहता है। रियाज, रामौतार, भोले, सचिन, विपिन, राकेश, सुनील, प्रशांत, मुकेश, दीपक, पंकज, संजय, प्रदीप त्यागी, नवनीत अग्रवाल का कहना है कि बिजली और पानी समेत सामान रखने को उचित स्थान समेत जरूरी सहूलियत बहुत जल्द मुहैया नहीं कराई गईं तो फिर कृषि मंडी का बहिष्कार कर फिर से पुरानी जवाहरगंज मंडी में ही कामकाज चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- चोरी करने वालों की हो रही सुरागरसी
पीड़ित आढ़तियों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उनकी सुरागरसी करने में जुट गई है। एसएसआई सुभाष यादव का कहना है कि मंडी से सरसों चोरी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी सुरागरसी कराई जा रही है। उन्हें बहुत जल्द चोरी की गई सरसों समेत दबोचकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फल-सब्जी आढ़ती भी माल रखने को उचित स्थान न मिलने से आहत
दिसंबर माह में कृषि मंडी में शिफ्टिंग हुई थी। इसके बाद से गल्ला समेत फल-सब्जी आढ़ती वहीं पर कामकाज कर रहे हैं। मगर, अभी तक उन्हें बैठने से लेकर माल रखने को उचित स्थान की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। इन दिनों पालेज चालू होने से लौकी, खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूजा समेत मौसमी फल सब्जी की मंडी में जोरों पर सप्लाई पहुंच रही है, लेकिन पर्याप्त जगह न मिलने पर फल-सब्जी आढ़ती भी परेशान होकर पुरानी मंडी में लौटने की योजना बना रहे हैं। मंडी निरीक्षक प्रभाष चंद का कहना है कि मंडी में बिजली समेत अपेक्षित पुलिस सुरक्षा मुहैया नहीं है। हालांकि विभागीय स्तर से दो चौकीदार तैनात किए हुए हैं। उन्होंने बताया कि खरबूजा-तरबूज जैसे मौसमी फल-सब्जी के लिए आढ़तियों को वैकल्पिक स्थान मुहैया कराने की व्यवस्था कराई जा रही है, जिससे आढ़तियों को बहुत जल्द राहत मिल जाएगी।

- सुरक्षा मुहैया न होने पर दुकानों में ताले जड़ पुरानी मंडी में लौटे
- जन सुविधाओं समेत सुरक्षा न मिलने पर मंडी में नहीं करेंगे कामकाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed