फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बिजली की चिंगारी से 15 बीघा गेहूं की फसल राख हुई

बिजली की चिंगारी से 15 बीघा गेहूं की फसल राख हुई

Sat, 21 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली की चिंगारी से 15 बीघा गेहूं की फसल राख हुई
बिजली की चिंगारी से 15 बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बिजली तार से निकली चिंगारी से लगी आग से मूढ़ों की दुकान समेत 15 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। गैस गोदाम से सौ मीटर दूर घटना होने से हड़कंप मच गया। वहीं देरी से पहुंची दमकल गाड़ी को महज राख के ढेर पर पानी बरसाने की औपचारिकता निभानी पड़ी।

मुजफ्फरनगर का नदीम गढ़ क्षेत्र के बदरखा मोड़ के पास नेशनल हाईवे किनारे झोपड़ीनुमा दुकान में मूढ़े बेचता था। उसकी अस्थाई दुकान के ऊपर से होकर निकल रही हाईटेंशन बिजली लाइन में स्पार्किंग होने से शुक्रवार दोपहर चिंगारी दुकान के छप्पर पर गिर पड़ी। इससे कुछ ही देर में आग तेजी पकड़ ली और मूढ़ों समेत दुकान को राख करते हुए आग पास के जंगल में पहुंच गई। इससे खेतों में आग लगने से गांव बदरखा के किसान जाकिर और सरफराज की 9 बीघा, संजीद खां की दो बीघा और मुश्ताक की चार बीघा तैयार खड़ी गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। किसानों ने जिन खेतों में आग लगी थी, उनके आसपास वाले खेतों की डोल पर नलकूप से पानी भरकर आग को और बढ़ने से रोक दिया। कुछ ग्रामीणों ने गढ़ के अग्नि शमन केंद्र को सूचना कर दी, लेकिन वहां से दमकल गाड़ी काफी देरी से पहंची। इसलिए दमकल गाड़ी को आग बुझाने की बजाए राख के ढेर पर पानी की बौछार करते हुए महज औपचारिकता निभाकर वापस लौटना पड़ा। पीड़ित किसानों का कहना है कि जिस स्थान पर आग लगने की घटना हुई थी, उससे फायर स्टेशन महज डेढ़ किलोमीटर दूर है। इसके बावजूद दमकल गाड़ी को मौके में पहुंचने में जो देरी हुई है, उससे उन की गाढ़ी कमाई और हाड़तोड़ मेहनत मशक्कत से उगाई गई गेहूं की फसल जलकर राख हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed