{"_id":"5ac66d554f1c1bc7618b5a68","slug":"181522953557-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर 21 अप्रैल को होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर 21 अप्रैल को होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर 21 को होगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा
हापुड़। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर 21 अप्रैल को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 4200 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर डीआईओएस ने व्यवस्थापकों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में नवोदय विद्यालय की स्थापना के लिए शासन बजट तो स्वीकृत कर चुकी है, लेकिन जमीन की उपलब्धता में समस्या के कारण यह योजना परवान नहीं चढ़ सकी है। जिले के छात्रों को गाजियाबाद के नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना पड़ता है।
नए सत्र में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं 21 अप्रैल को जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर होगी। सिंभावली के आरएसके इंटर कोलज, गढ़मुक्तेश्वर के आदर्श कन्या इंटर कालेज, राम मनोहर लोहिया इंटर कालेज, धौलाना/पिलखुवा के श्री पटेल स्मारक इंटर कालेज, मारवाड़ इंटर कालेज व हापुड़ के श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज, जैन कन्या पाठशाला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि सात परीक्षा केंद्रों पर 4200 छात्र परीक्षाएं देंगे। केंद्र व्यवस्थापकों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।