फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दीपावली पर जिले में कड़े सुरक्षा प्रबंध, हाई अलर्ट

दीपावली पर जिले में कड़े सुरक्षा प्रबंध, हाई अलर्ट

Tue, 17 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
दीपावली पर जिले में कड़े सुरक्षा प्रबंध, हाई अलर्ट
दीपावली पर हापुड़ में हाई अलर्ट पर खाकी
विज्ञापन


- कप्तान ने तमाम थाना प्रभारियों को दिये कड़े निर्देश
- लोगों से लावारिस वस्तु को नहीं छूने की सलाह

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। दीपावली पर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने एहतियातन हाई अलर्ट घोषित किया है। इस संबंध में कप्तान ने थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। लोगों से किसी भी संदिग्ध की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।
दीपावली पर नगर के प्रमुख बाजार गोल मार्केट, रेलवे रोड, सराफा बाजार, कोठी गेट, चण्डी रोड में भीड़ बढ़ने से पुलिस अधिकारी सतर्कता बरत रहे हैं। पुलिस कप्तान हेमंत कुटियाल ने जिले भर के सीओ और थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस या फिर 100 नंबर पर दें।
कप्तान ने बताया कि दीपावली पर वैसे तो इस बार पटाखों की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी। फिर भी एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड के अधिकारियों और कर्मचारियों का मुस्तैद रहने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा खुफिया विभाग भी विशेष निगरानी रखेगा। साथ ही छेड़छाड़ की घटनाओं से निपटने के लिए भी एंटी रोमियों स्क्वायड व सादे कपड़ों में महिला पुलिस कर्मी ड्यूटी करेंगी।




फोटो फाइल संख्या 17 एचपीआर पीएच-12
एसपी ने जांची बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था

हापुड़। धनतेरस पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच पड़ताल करने के लिए एसपी हेमंत कुटियाल ने लाव लश्कर के साथ बाजारों का दौरा किया।
मंगलवार को धनतेरस पर बाजारों में देहात व शहर के लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखी। सुबह आठ बजे से ही पुलिस कर्मी ड्यूटी पर लग गए तो दोपहर के समय एसपी हेमंत कुटियाल लाव लश्कर के साथ सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। एसपी ने अतरपुरा चौपला से पैदल ही गोल मार्केट, सराफा बाजार, चंडी रोड का दौरा किया। जहां उन्होंने पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के दिशा निर्देश देते हुए कहा कि संदिग्धों पर खास निगाह रखी जाए। साथ ही उन्होंने बाजार में ई रिक्शा के संचालन पर रोक लगाने की बात कही। इस बीच उन्होंने चंडी रोड पर अलग अलग दो ई रिक्शा चला रहे दो नाबालिगों को पकड़ लिया। एसपी ने चौकी प्रभारी को चालान काटने के निर्देश देकर नाबालिगों पर वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए कहा। एसपी के बाजार में पहुंचते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि सुरक्षा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा ही उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed