फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गाजियाबाद का इंजीनियर ब्रजघाट गंगा में डूबा

गाजियाबाद का इंजीनियर ब्रजघाट गंगा में डूबा

Mon, 07 Aug 2017 11:36 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद का इंजीनियर ब्रजघाट गंगा में डूबा
गाजियाबाद का इंजीनियर ब्रजघाट गंगा में डूबा
विज्ञापन


- परिजनों के साथ डुबकी लगाने गया था युवक
- पुलिस, मल्लाह और गोताखोर कर रहे तलाश

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। परिजनों के साथ सावन पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगाने पहुंचा गाजियाबाद का इंजीनियर ब्रजघाट गंगा में तेज धारा की चपेट मे आने से बह गया। पुलिस मल्लाह और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।
गाजियाबाद के प्रताप नगर इलाके का रहने वाला इंजीनियर पुलकित माहेश्वरी हरियाणा के गुरुग्राम की प्राइवेट फैक्ट्री में इंजीनियर था। सावन पूर्णिमा पर वह गंगा में डुबकी लगाने के लिए पिता राकेश, मां मधु, बहन चयनिका गुप्ता और भांजे गुणांक के साथ सोमवार तड़के में ब्रजघाट आया था। सुबह करीब 6 बजे लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के पास इंजीनियर पुलकित और उनका भांजा गुणांक गंगा में डुबकी लगाने उतरे। तभी तेज बहाव की चपेट में आकर उफनती गंगा में डूबने लगे। लेकिन भाग्यवश पास में खड़ी नाव पर हाथ छूने से गुणांक बच गया। लेकिन मामा पुलकित (29) तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन कराई, लेकिन पुलकित का कोई पता नहीं चला। चौकी इंचार्ज नेपाल सिंह ने बताया कि गंगा में डूबे इंजीनियर की निजी गोताखोरों समेत मल्लाहों की मदद से तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन


रक्षा बंधन की तैयारी मातम में बदल गईं

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। इंजीनियर के गंगा में डूबने से रक्षा बंधन की तैयारी मातम में बदल गईं। रिश्तेदार भी त्योहार को छोड़ रोते बिलखते हुए ब्रजघाट में पहुंच गए, जबकि इकलौते भाई की कलाई पर हमेशा के लिए राखी बंधने से वंचित हुईं दोनों बहनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजघाट गंगा में डूबा गाजियाबाद का इंजीनियर पुलकित माहेश्वरी उर्फ चिराग दो शादीशुदा बहनों चयनिका गुप्ता और विवेचना गुप्ता का इकलौता भाई था, जो हरियाणा के गुरुग्राम की फैक्ट्री में जॉब करता था। अपनी आंखों के सामने पुलकित को डूबता देख मां, बाप, बहन और भांजे के होश उड़ गए। इकलौते भाई की कलाई पर हमेशा के लिए राखी बंधने से वंचित हो गईं दोनों बहनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed