फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   18 lakh cheated from retired teacher

Hapur News: सेवानिवृत्त शिक्षक से 18 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
18 lakh cheated from retired teacher
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। 18 महीने में रकम दोगुनी करने का लालच देकर निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के निदेशकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक से करीब 18 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव सुलैला निवासी अमरपाल ने न्यायालय के आदेश पर बहादुरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमरपाल ने बताया कि वह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी अशोक और धर्मपाल ने निफ्टेक ग्लोबल के नाम से एक कंपनी बनाई थी। धर्मपाल ने उसे भी कंपनी में निवेश करने पर 18 महीने में धन दोगुना करने का लालच दिया। आरोपियों के झांसे में आकर उसने रिटायरमेंट के बाद मिले धन में से छह लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा करा दिए। जिसके बाद कई बार में 17 लाख 85 हजार रुपये की राशि आरोपियों के खाते में डलवा दी। जून 2020 में आरोपी कंपनी बंद कर भाग निकले। इस संबंध में उसने बहादुरगढ़ थाने समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिए, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी, जिसके चलते उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा।
विज्ञापन

निफ्टेक ग्लोबल कंपनी के पांच निदेशक समेत उनके एजेंट कंपनी में निवेश कराकर 4 प्रतिशत ब्याज अथवा 18 माह में धन दोगुना करने का लालच देकर गढ़ समेत आसपास के जनपदों के हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दे चुके हैं। जिन्होंने कोरोना संक्रमण काल में कंपनी बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष शिवम ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर अशोक और धर्मपाल निवासी चांदनेर के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले दर्ज मुकदमों के आधार पर राजस्थान से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके अलावा आरोपियों की कई स्थानों पर मौजूद करोड़ों रुपये की संपत्ति भी अटैच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed