फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   आफत की आंधी से जिले में ब्लैक आउट

आफत की आंधी से जिले में ब्लैक आउट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
आफत की आंधी से जिले में ब्लैक आउट
आफत की आंधी से जिले में ब्लैक आउट
विज्ञापन


हापुड़। शुक्रवार रात आई आफत की आंधी से रातभर जिले में ब्लैक आउट रहा। बिजली के 30 खंबे टूटने व सैकड़ों मीटर लाइन के क्षतिग्रस्त होने से पूरी रात जिले भर के बिजलीघर बंद रहे। लगभग 14 घंटे बाद अधिकांश बिजलीघरों को चालू किया जा सका। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी और पानी किल्लत से परेशान होना पड़ा।
आंधी और बारिश बिजली व्यवस्था पर भारी पड़ रही हैं। शुक्रवार शाम और रात में चली तेज आंधी ने निगम अफसरों की तैयारियों को आइना दिखा दिया। शहर, देहात अंचल में 30 से अधिक विद्युत पोल टूट गए।
विज्ञापन

इतना ही नहीं 33 और 11केवी क्षमता के सैकड़ों मीटर विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो गए। जंगलों के बीच लाइनों पर पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। आलम यह रहा कि आंधी के कारण रातभर जिलेभर के बिजलीघर ठप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह होने पर निगम कर्मियों ने लाइनों की पेट्रोलिंग शुरू की तो नुकसान का पता चला। दोपहर तक कर्मियों ने फाल्टों को दुरुस्त करने का कार्य किया। करीब 14 घंटे बाद बिजलीघरों को चालू किया जा सका। ऐसे में लोगों को गर्मी और पानी किल्लत से परेशान होना पड़ा।

-21 घंटे बाद चालू हुआ पटना मुरादपुर बिजलीघर-
पटना मुरादपुर बिजलीघर को आंधी के 21 घंटे बाद चालू किया जा सका। इस बिजलीघर के लिए आ रही हाईटेंशन लाइन में दर्जनों स्थानों पर फाल्ट थे, जिन्हें ठीक करने में कर्मियों के भी पसीने छूट गए।

- यह बिजलीघर रहे बंद-
आंधी के कारण किल्हौड़ा, जसरूपनगर, मोदीनगर रोड, धीरखेड़ा, प्रीत विहार, रामपुर रोड, पटना मुरादपुर, काकोड़ी, रमपुरा, लालपुर, बाबूगढ़, सपनावत आदि बिजलीघर रातभर ठप रहे।

-इन गांवों में सप्लाई रही ठप
हापुड़ डिवीजन के 14 बिजलीघरों से जुड़े सभी गांवों में ब्लैक आउट रहा। जिसमें कबट्टा, कैली, पांची, उलधन, तौड़ी, दस्तोई, जसरूपनगर, बदनौली, असौड़ा, अजराड़ा, अतराड़ा, रमपुरा, बनखंडा, अच्छेजा, चमरी, दयानतपुर, बनखंडा, अकड़ौली, रसूलपुर, कुचेसर चौपला, उपैड़ा, सिखेड़ा, दत्तियाना, माधापुर, तिगरी, श्यामपुर, ददायरा, फतेहपुर, शाहपुर जट्ट, दयानगर, शकरपुर, कनिया कल्याणपुर, अल्लीपुर, रमपुरा, नली हुसैनपुर, अयादनगर, झंडा मुर्शदपुर, लुखराड़ा, जैदपुर, भिम्ब्यारी, भड़ंगपुर आदि गांवों की बत्ती गुल रही।

कोट-
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि आंधी के कारण पोल टूटने और लाइन के क्षतिग्रस्त होने से यह समस्या बनी थी। बिजलीघरों को चालू करा दिया गया है।

पिलखुवा में भी पूरी रात गुल रही बत्ती
पिलखुवा। शुक्रवार की देर शाम आंधी ने इलाके की बत्ती गुल कर दी। शहरी क्षेत्र के अलावा करीब 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं बिजली न आने के कारण जहां लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा वहीं लोगों को इससे पानी की भी विकट समस्या हो गई। नगर के मोहल्ला रजनी बिहार, पुरा, मठमलियान, रेलवे रोड़, छीपीवाड़ा, कृष्णगंज समेत गांव बडौदा हिंदुआन, अमीपुर नंगौला, हैदरनगर, कनकपुर, मुकीमपुर, भदौला, खैड़ा, रघुनाथपुर, नहाली, आजमपुर दहपा, बझैड़ा, सिखैड़ा के लोग बिजली न होने के कारण सुबह तक परेशान रहे।

बिजली निगम एसडीओ नितिन गुप्त ने बताया कि आंधी व हवा के चलते कई गांवों के बिजली के खंभे टूटे हैं। उन्हें ठीक करवाने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। कई जगह बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed