{"_id":"5ce29199bdec22072e6f80c9","slug":"171558352281-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम ने पसीने छुड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम ने पसीने छुड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम के झाम ने पसीने छुड़ाए
गढ़मुक्तेश्वर। बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा भक्तों का आवागमन तेज होने से शुक्रवार की रात को ही वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया था। जिसके कारण शनिवार की सुबह करीब दस बजे हाइवे पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। हाईवे की दोनों साइडों में जाम लग गया, गढ़ में स्याना चौपला और गजरौला की तरफ गांव कांकाठेर के सामने तक वाहनों की लंबी कतार लग गईं। जाम की सूचना पर गढ़ और गजरौला पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब पांच बजे जाम खुला। इसके अलावा गढ़ स्याना रोड के रेलवे फाटक पर दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रही। वहीं हाइवे पर जाम लगने से वाहनों में सवार महिला बच्चों समेत गर्मी में हर किसी के पसीने छूट गए।
पिलखुवा में हाइवे पर लगा जाम, दिन भर रेंगते रहे वाहन
पिलखुवा। बुद्ध पूर्णिमा पर हाइवे-9 को जाम मुक्त रखने के पुलिस प्रशासन के तमाम दावे फेल हो गए। शनिवार को पिलखुवा के हाइवे पर श्रद्धालु और अन्य राहगीर भीषण जाम से जूझते रहे। दोपहर बाद किसी तरह यातायात सुचारु हो पाया।
वाहनों का दबाव बढ़ने से सुबह करीब 7 बजे से पिलखुवा के हाइवे की रफ्तार धीमी पड़ने लगी। नतीजतन, कुछ ही देर में हाईवे की दोनों साइडों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चिलचिलाती धूप में गंगा भक्त और अन्य यात्री जाम में फंसकर जूझते नजर आए। दिन भर वाहन रेंगते रहे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम लग गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।