{"_id":"5c50a96fbdec22738c0f11c9","slug":"171548790127-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को समर्थन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को समर्थन दिया
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को दिया समर्थन
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी गढ़ में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर चलाई जा रही मुहिम को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समर्थन दिया है। प्रबंधन कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम एक पत्र समाजसेवी पंकज लोधी को सौंपा।
गढ़ नगर में चौपला पर स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कमेटी के अध्यक्ष गुरमुख सिंह प्रधान ने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर में हाईकोर्ट बेंच की मांग कई वर्षों से की जा रही है। जिसे केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर संज्ञान में तो लिया गया, लेकिन अभी तक भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम एक समर्थन पत्र पंकज लोधी को सौंपते हुए गढ़ क्षेत्र में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना किए जाने की मांग की है। पत्र सौंपने वालों में कर्मजीत, शीलत कौर, संतोष सिंह, विरेंद्र सिंह, राकेश, देवेंद्र, कुलदीप सिंह, विक्रम सिंह, विक्की, सतनाम सिंह, गौरव, सुखविंद्र, करनाल सिंह समेत दर्जनों सदस्य शामिल रहे।