फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   विश्व की सभी भाषाएं कर रही संस्कृत का अनुकरण-वाचस्पति

विश्व की सभी भाषाएं कर रही संस्कृत का अनुकरण-वाचस्पति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
विश्व की सभी भाषाएं कर रही संस्कृत का अनुकरण-वाचस्पति
विश्व की सभी भाषाएं कर रही संस्कृत का अनुकरण : वाचस्पति
विज्ञापन


हापुड़। संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष डा. वाचस्पति मिश्र ने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं का उद्गम है। विश्व की सभी भाषाओं ने संस्कृत का अनुकरण किया है। यह देवों की भाषा है, संस्कारों की जननी है। वर्तमान परिवेश में सम्यक जीवन यापन करने के लिए संस्कृत का ज्ञान होना परमावश्यक है।
डा. वाचस्पति बृहस्पतिवार को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में चल रहे संस्कृत वाग्व्यवहार कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कृत भाषा का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए। संस्कृत के बल पर ही हमारा देश जगत गुरू रहा है।
विज्ञापन

डायट के प्राचार्य दिनेश सिंह ने कहा कि व्यक्तित्व परिष्कार एवं जीवन के वास्तविक अर्थ को यदि जानना है तो संस्कृत को जानना होगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सदस्य आचार्य कुशलदेव ने कहा कि राज्य सरकार की संस्कृत भाषा के प्रति प्रचार प्रसार की भावना से समस्त उत्तर प्रदेश में संस्कृत की कार्यशालाएं चल रही हैं। जिसके फलस्वरूप आने वाला कल संस्कृत का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर के आचार्य ज्ञान सिंह पंवार ने संस्कृत भाषा को धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष का साधन बताया। मौके पर प्रदीप कुमार शास्त्री, मीना ढक्कर, धीरज, राहुल कुमार, ओमश्री, गुलशन, नसीम आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed