{"_id":"6a894d32cbc4440452030fdd","slug":"former-world-champion-boxer-zolani-tete-has-been-shot-and-killed-at-his-home-in-south-africa-know-career-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zolani Tete: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज जोलानी टेटे की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Zolani Tete: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज जोलानी टेटे की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली
Sat, 22 Aug 2026 12:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:48 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज जोलानी टेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। टेटे पर यह हमला उनके घर पर ही हुआ।
विज्ञापन
जोलानी टेटे
- फोटो : X
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्री गयटन मैकेंजी ने बताया है कि पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज जोलानी टेटे की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक उन्हें घर में गोली मारी गई जिससे उनकी मौत हो गई। 38 वर्षीय टेटे पर यह हमला उस समय हुआ जब वे अपनी कार में सवार होकर घर पहुंचे थे और गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो बदमाशों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया।
शानदार रहा टेटे का करियर
पुलिस के अनुसार, यह घटना पूर्वी केप के मडांत्सेन में हुई। हमलावरों ने नकाब पहन रखे थे। इस हमले में टेटे की कार में मौजूद 27 साल की एक महिला को भी कई गोलियां लगीं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालूम हो कि जोलानी टेटे ने अपने शानदार करियर के दौरान वर्ष 2007 से 2008 तक डब्ल्यूबीएफ (WBF) फ्लाईवेट और 2017 व 2019 में डब्ल्यूबीओ (WBO) बैंथमवेट वर्ग में विश्व खिताब के बेल्ट अपने नाम किए थे।