फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Vegetable prices rose by up to 30 percent due to rain

Hapur News: बारिश में 30 प्रतिशत तक बढ़े सब्जियों के दाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices rose by up to 30 percent due to rain
बुलंदशहर रोड पर ठेले पर लगी सब्जी की दुकान। संवाद
हापुड़। लगातार हो रही बारिश का असर सब्जियों के दाम पर भी दिखाई देने लगा है। मंडियों में आवक प्रभावित होने और रास्तों में जलभराव के कारण कई सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। प्याज, नींबू, फूलगोभी, परवल और पत्तागोभी समेत कई सब्जियों के दाम में पिछले एक सप्ताह में करीब 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन

बुलंदशहर रोड निवासी सब्जी विक्रेता किशोर कुमार ने बताया कि बारिश के कारण खेतों से सब्जियों की आवक कम हुई है। मंडी में कम माल पहुंचने से थोक भाव बढ़े हैं, जिसका असर फुटकर बाजार में भी है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश जारी रही तो कुछ अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

सब्जी खरीदने पहुंचे धर्मपाल सिंह, मनोज कुमार ने बताया कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के दाम बढ़ने से घर का मासिक खर्च बढ़ रहा है। खासकर, पत्तागोभी के दाम में एक साथ हुई बढ़ोतरी ने ग्राहकों को हैरान किया है। वहीं, नींबू और फूलगोभी के भाव भी बढ़ने से लोगों को पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में बढ़े सब्जियों के दाम --
सब्जी
पहले का भाव
वर्तमान भाव (प्रति किलोग्राम रुपये में)
प्याज
40 रुपये
60 रुपये
नींबू
100 रुपये
140 रुपये
फूलगोभी
120 रुपये
140 रुपये
परवल
80 रुपये
100 रुपये
पत्तागोभी
20 रुपये
60 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed