फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   एलईडी लाइटों से जगमगायेंगे जिले के गांव -

एलईडी लाइटों से जगमगायेंगे जिले के गांव -

Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
एलईडी लाइटों से जगमगायेंगे जिले के गांव  -
एलईडी लाइटों से जगमगाएंगे जिले के गांव
विज्ञापन


हापुड़। अब एलईडी लाइटों से जिले के गांव जगमगाएंगे। इसके लिए शासन ने निर्णय ले लिया। इससे पीली और गर्म रोशनी फेंकने वाली गांवों में लगी स्ट्रीट लाइटों से निजात मिलेगी। गांवों में इन स्ट्रीट लाइटों के स्थान पर एलईडी लाइट लगवाई जाएंगी। शासन ने पर्यावरण और बिजली की खपत को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इस काम के लिए डीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।
ग्लोबल वार्मिंग के कारण लोगों को दुष्परिणाम झेलने पड़ रहे हैं। इससे जहां गर्मी में इजाफा हो रहा है, वहीं बारिश आदि भी प्रभावित हो रही है। बड़ी बात है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस स्थिति को देखते हुए शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगी स्ट्रीट लाइटों के स्थान पर दूधिया रोशनी फेंकने वाली एलईडी से बदला जाएगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की ओर से आदेशों में कहा गया है कि पर्यावरण को देखते हुए कुछ बदलाव किए जाने की जरूरत है। पुरानी स्ट्रीट लाइटें बेहद गर्मी फेंकती हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। इसके अलावा इनसे बिजली की खपत भी कहीं अधिक होती है। इस स्थिति को देखते हुए प्रत्येक गांव में इन स्ट्रीट लाइटों को बदलने के आदेश दिए गए हैं। इनके स्थान पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। एडीएम जयनाथ यादव ने बताया आदेशों का जल्द पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाये जाने के निर्देश
शासन ने इस कार्य के लिए कमेटी का भी गठन किया है। इसमें डीएम अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा सीडीओ, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता, जिलाधिकारी द्वारा नामित एक जिला स्तरीय अधिकारी सदस्य तथा जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य/ सचिव होंगे। इस समिति को बैठक कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। लाइटों को परिवर्तित कराने के लिए 14वें वित्त के अंतर्गत उपलब्ध धनराशि से ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव अनुसार वार्षिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed